{"_id":"5f1e9eb48ebc3ea072615c79","slug":"madhya-pradesh-husband-shoots-wife-and-oil-businessman-in-suspicion-of-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः प्रेम प्रसंग के शक में पति ने पत्नी और तेल व्यापारी की गोली मार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः प्रेम प्रसंग के शक में पति ने पत्नी और तेल व्यापारी की गोली मार की हत्या
Mon, 27 Jul 2020 03:03 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 27 Jul 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
मध्यप्रदेश के भिंड के मौ कस्बे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और एक तेल व्यापारी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी और तेल व्यापारी के बीच प्रेम संबंध है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने सोमवार को बताया कि आनंद यादव (35) ने रविवार दोपहर को अपने घर में अपनी पत्नी सरोज (25) की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर तेल व्यापारी हरिओम अग्रवाल (45) पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया और बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आनंद को शक था कि उसकी पत्नी और हरिओम के बीच अवैध संबंध थे और इससे वह नाराज था। कंचन ने बताया कि दोनों आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ दोहरी हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आनंद ग्वालियर में मजदूरी करता था। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण वह वापस घर आया हुआ था। एएसपी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
