मध्यप्रदेश में मालिकों की दरिंदगी, छुट्टी लेने पर कर्मचारी को बांध कर बरसाए कोड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी कुछ दिन काम पर नहीं आया तो मालिक को इतना गुस्सा आया कि बिना वजह जाने ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसे बांध कर इतना पीटा कि वह चलने फिरने लायक ही नहीं बचा। किसी तरह से जान बचाकर भागा और अपने मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया।
यह वहशियाना मामला मध्यप्रदेश के होशंगाबाद का है। जहां बिना बताए कर्मचारी का छुट्टी पर जाना पेट्रोल पंप मालिक को इतना नागवार गुजरा कि पहले उसने घर से कर्मचारी को बुलाया और फिर बांध कर उसे हंटर से मारा। चौंकानेवाली बात यह है कि दबंग मालिक ने युवक की पिटाई का वीडियो भी अपने मोबाइल पर बनाया।
जानकारी के मुताबिक होशंगाबाद के रायपुर गांव में रहने वाला अजय अहिरवार पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसका एक्सिडेंट हो गया था जिसकी वह काम पर नहीं जा पा रहा था।
बताते हैं कि पिछले दिनों पेट्रोल पंप से चिंटू साहू जो पेट्रोल पंप मालिक के रिश्ते में भाई हैं वह अजय को बुलाकर लाए। उसके बाद पेट्रोल पंप मालिक दीपक साहू और चिंटू साहू ने अजय को मशीन में रस्सी से बांध दिया और फिर उसपर हंटर बरसाना शुरू कर दिए। दोनों दबंगो ने करीब दस मिनट में अजय पर सौ से अधिक हंटर बरसाए।
बताते हैं कि बीच बचाव के बाद पीड़ित अजय किसी तरह दबंगो से बचकर भागा और फिर अपने रिश्तेदारों के यहां पवारखेड़ा पहुंचा। वहां से आकर उसने रायपुर देहात थाणे में अपनी शिकायत दर्ज कराई। कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच-छह दिनों से काम पर नहीं जा रहा था जिसके बाद उसे घर से बुलाकर मालिकों ने पीटा है।
पुलिस को वीडियो मिलते ही आरोपी चिंटू साहू और दीपक साहू पर एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
#WATCH: An employee at a petrol pump in Madhya Pradesh's Hoshangabad being thrashed with whip for not coming to work. Both accused arrested. Victim says, 'I met with an accident so didn't go to work for 5-6 days. Owner&his friend called me at pump&beat me'.(NOTE: Strong Language) pic.twitter.com/HjNaQa6Pte
— ANI (@ANI) July 6, 2018
