{"_id":"615ab24d8ebc3e628c15db21","slug":"madhya-pradesh-high-court-increased-security-court-will-issue-rfid-card-for-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिया सबक: मध्यप्रदेश कोर्ट की बढ़ाई गई सुरक्षा, आरएफआईडी कार्ड से ही मिलेगी परिसर में एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिया सबक: मध्यप्रदेश कोर्ट की बढ़ाई गई सुरक्षा, आरएफआईडी कार्ड से ही मिलेगी परिसर में एंट्री
Mon, 04 Oct 2021 01:20 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:20 PM IST
सार
पिछले दिनों दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट ने देशभर में कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े गए दिए हैं। दिल्ली कोर्ट में दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या हुई थी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
विस्तार
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट से सबक लेते हुए मध्यप्रदेश में कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कोर्ट परिसर में डिजिटल आइडेंटिटी सिस्टम को लगाने का फैसला किया है। इसके तहत सभी वकीलों, न्यायिक अधिकारियों व कोर्ट स्टाफ को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) कार्ड दिया जाएगा। इसे दिखाने के बाद ही उन्हें कोर्ट परिसर के अंदर आने की इजाजत होगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आरके वाणी ने बताया कि आरएफआईडी स्टीकर सभी वकीलों, न्यायिक अधिकारियों व कोर्ट स्टाफ को दिए जाएंगे, जो उन्हें अपने वाहनों पर चिपकाने होंगे। जिस गाड़ी में यह स्टीकर लगा होगा उन्हें ही जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर बेंच में एंट्री मिल सकेगी। इसके अलावा अन्य बाहरी व्यक्तियों को कड़ी जांच के बाद ही कोर्ट परिसर में दाखिल होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह लिया गया था फैसला
रोहिणी कोर्ट में हमले के बाद पिछले सप्ताह हुई बैठक में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक ने आरएफआईडी कार्ड बनाने का फैसला किया था। इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के भी आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
