फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: hen murder case in Morena police starting probes

मध्य प्रदेश: मुर्गी की मौत पर मर्डर का केस दर्ज, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 17 May 2018 09:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भोपाल
ब्यूरो, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 17 May 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: hen murder case in Morena police starting probes

जिंदा इंसान की हत्या पर भले केस दर्ज होने में देर हो जाए, लेकिन मध्य प्रदेश में एक मुर्गी की मौत पर मर्डर का मामला बनने में कतई विलंब नहीं होगा। मध्य प्रदेश पुलिस ने एक मुर्गी की मौत पर मर्डर का केस दर्ज कर ‘दुर्लभ संवेदनशीलता’ की मिसाल कायम की है। पुलिस ने तफ्तीश के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया है।

विज्ञापन


यह मामला मुरैना का है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली सुनीता नामक महिला की मुर्गी पड़ोसी के घर में घुस गई। इससे नाराज पड़ोसी ने मुर्गी को डंडे से ऐसा मारा कि वह मर गई। 
विज्ञापन


सुनीता ने मुर्गी की मौत का हर्जाना मांगा, लेकिन बात नहीं बनी और उसने पड़ोसी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दे दी। पुलिस ने आईपीसी 429 के तहत केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है। मुर्गी के शव के पोस्टमार्टम से तय होगा कि डंडे की मार से मौत हुई थी कि नहीं। उल्लेखनीय है कि आईपीसी 429 में आरोपी को 5 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। हालांकि यह जमानती अपराध है और समझौता योग्य भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed