{"_id":"614cb3608ebc3e04c222bcee","slug":"madhya-pradesh-head-constable-killed-buried-in-seoni-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: हेड कांस्टेबल को मार कर दफनाया, 12 लाख के लेन-देन के चक्कर में हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: हेड कांस्टेबल को मार कर दफनाया, 12 लाख के लेन-देन के चक्कर में हत्या का शक
Thu, 23 Sep 2021 10:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:33 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में हेड कांस्टेबल की कथित हत्या का मामला सामने आया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश पुलिस के एक प्रधान आरक्षक की हत्या कर दी गई। 46 वर्षीय हेड कांस्टेबल विजय बघेल को कुछ लोगों ने मार कर दफना दिया। बताया गया है कि 12 लाख रुपये के लेन देन के चक्कर में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
सिवनी पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गुरुवार को जिले के बम्होडी सैलुआ क्षेत्र में जेसीबी से खुदाई कर हेड कांस्टेबल विजय बघेल का शव निकाला गया। एक अधिकारी ने बताया कि बघेल का तबादला हाल ही में पड़ोसी छिंदवाड़ा जिले के चांद पुलिस थाने में किया गया था। मंगलवार को उनके परिजनों ने उनके लापता होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा के चौराई क्षेत्र के एसडीओपी पीएस बालरे ने बताया कि मृत पुलिसकर्मी सिवनी जिले के जैतपुर गांव का रहने वाला था। बघेल के लापता होने के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ में पता चला कि उनकी हत्या कर सिवनी में दफना दिया है। आरंभिक जांच के अनुसार बघेल ने किसी को 12 लाख रुपये उधार दिए थे। इसी के लेनदेन को लेकर हत्या का शक है। मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
