फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh : Government officer tweeted about his surname

मध्यप्रदेश : सरकारी अधिकारी ने अपने सरनेम को लेकर किया ट्वीट, बयां की परेशानी

Fri, 11 Jan 2019 03:07 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 11 Jan 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh : Government officer tweeted about his surname

मध्य प्रदेश के एक सरकारी अफसर का ट्वीट राज्य की नौकरशाही में खासा चर्चित हो रहा है। ट्वीट करने वाले अधिकारी का नाम नियाज अहमद खान है और वह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप सचिव हैं। उन्होंने कहा है कि 17 साल की नौकरी में मेरे 10 जिलों में 19 ट्रांसफर हुए। मुझे हमेशा जर्मन यहूदी की तरह अछूत महसूस कराया गया। खान सरनेम भूत की तरह मेरे पीछे पड़ा है।

विज्ञापन


दरअसल, नियाज अहमद खान ने अपने ही विभाग के प्रमुख सचिव विवेक अग्रवाल के व्यवहार से दुखी होकर यह ट्वीट किया है। अग्रवाल पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की सरकार में पावरफुल अफसर माने जाते थे। विभाग की बैठक में अग्रवाल ने किसी मामले में नियाज अहमद से जवाब मांगा तो उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष ने जानकारी नहीं दी है। 
विज्ञापन


इस पर अग्रवाल ने पूछा कि जानकारी कैसे मांगी थी तो नियाज अहमद ने कहा कि फोन पर बात करके। इसके बाद अग्रवाल और नियाज अहमद में गरमागरम बहस होने लगी। अग्रवाल ने नाराज होकर नियाज को गेट आउट कह दिया। नियाज उठकर चले गए और पूरे मामले की शिकायत मुख्य सचिव को कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट भी पोस्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नियाज अहमद खान अब तक पांच पुस्तकें लिख चुके हैं। उनका अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम और बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी की लव स्टोरी पर आधारित उपन्यास काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने तीन तलाक पर भी उपन्यास लिखा था। इसके बाद मुस्लिम समाज में भी उनका विरोध हुआ था। गुना में ओडीएफ घोटाला उजागर करने के बाद शिवराज सरकार ने उन्हें मंत्रालय में पदस्थ कर दिया था। उन्हें अब तक सरकारी आवास भी आवंटित नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed