{"_id":"5dd597dd8ebc3e550265a23e","slug":"madhya-pradesh-government-is-planning-to-launch-rapid-rail-instead-of-metro-rail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : रैपिड रेल लाने की योजना में राज्य सरकार, मेट्रो से तेज होगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : रैपिड रेल लाने की योजना में राज्य सरकार, मेट्रो से तेज होगी गति
Thu, 21 Nov 2019 01:15 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराज्यीय परिवहन को बेहतर बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार मेट्रो के स्थान पर उससे भी तेज 'रैपिड रेल' लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मध्यप्रदेश शहरी विकास मंत्री जयवर्धन सिंह ने बताया कि रैपिड रेल को इंदौर-उज्जैन, इंदौर पीतमपुर और इंदौर-देवास के बीच चलाने की योजना है। इसके विस्तृत प्रोजेक्ट को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के साथ विकसित किया जा रहा है। जयवर्धन सिंह ने कहा, हमने डीएमआरसी से इसका व्यावहारिक अध्ययन करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'भोपाल और इंदौर शहर तेज गति से बढ़ रहे हैं, इसलिए इन दोनों शहरों को शामिल करते हुए हम एक मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकसित करने जा रहे हैं। यह जरूरी है कि इन दोनों शहरों के आस-पास के क्षेत्रों को सैटेलाइट टाउनशिप में विकसित किया जाए।' सिंह ने बताया कि राज्य के लिए मेट्रो रेल फंड की पहली किस्त मंजूर हो गई है और अगले महीने तक मिल जाएगी।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि इस योजना का मसौदा तैयार कर लिया गया है और कुछ क्षेत्रों में ग्रामीण विकास विभाग के साथ अंतिम बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में चरणबद्ध तरीके से डीजल से चलने के बाद बसों को बंद करने के बाद 350 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इंदौर में 40 इलेक्ट्रिक बसें इंदौर में उतारी गई हैं और ये भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन में भी चलाई जाएंगी। जयवर्धन सिंह ने कहा कि सरकार की योजना राज्य में महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाले ऑटोरिक्शा लाने की भी है।
विज्ञापन
