{"_id":"5deb486d8ebc3e1c1b695379","slug":"madhya-pradesh-girlfriend-slaps-groom-in-front-of-everyone-bride-breaks-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: प्रेमिका ने दूल्हे को सबके सामने जड़ा थप्पड़, दुल्हन पक्ष ने तोड़ी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: प्रेमिका ने दूल्हे को सबके सामने जड़ा थप्पड़, दुल्हन पक्ष ने तोड़ी शादी
Sat, 07 Dec 2019 12:06 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक दूल्हे के घर जाकर प्रेमिका ने उसे बाहर बुला सबके सामने थप्पड़ मारते हुए खूब भला-बुरा कहा। इसके बाद युवती थाने पहुंची और प्रेम प्रसंग में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। यह खबर जैसे ही मैरिज हाउस में मौजूद दुल्हन पक्ष को लगी, वे शादी तोड़ते हुए अपनी बेटी को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
बताया गया कि शहर के चौबे कॉलोनी के रहने वाले युवक की एक मैरिज हाउस में शादी होनी थी। मैरिज हाउस में दूल्हे और दुल्हन के परिवार वाले भी मौजूद थे। वहीं, दूल्हा बारात के लिए घर पर तैयार हो रहा था। इसी दौरान युवती दूल्हे के घर पहुंची और उसे बाहर बुलाकर सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया और साथ ही काफी भला-बुरा कहा।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस को सूचना दी पर अपना नाम नहीं बताया
पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ एक लड़की शिकायत करने थाने जरूर आई थी। लेकिन बिना शिकायत और अपना नाम पता बताए लौट गई। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच पिछले पांच सालों से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
