फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh girlfriend reaches boyfriend house, says to his wife take the whole property and give it to my husband

लॉकडाउन में 57 वर्षीय प्रेमिका पहुंची शादीशुदा प्रेमी के घर, पत्नी से बोली...अपना पति मुझे दे दो

Fri, 01 May 2020 02:27 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 01 May 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh girlfriend reaches boyfriend house, says to his wife take the whole property and give it to my husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची और उसकी पत्नी से पति को देने की मांग कर बैठी। इसके लिए बकायदा वह अपने प्रेमी की पत्नी को अपनी पूरी जमीन जायदाद देने के लिए तैयार हो गई। इस पर गुस्साई पत्नी ने महिला के बहू-बेटों को घर बुला लिया। इसके बाद पुलिस और पारिवारिक अदालत के परामर्शदाता के समझाने के बाद महिला अपने प्रेमी के घर से लौटी। 

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला राजधानी के चूनाभट्टी इलाके का है। सरकारी नौकरी करने वाली 57 वर्षीय महिला को अपने 45 वर्षीय सहकर्मी से प्यार हो गया। महिला के पति की 10 साल पहले मौत हो गई थी। लॉकडाउन लागू होने से दोनों मिल नहीं पा रहे थे, जिससे परेशान होकर महिला ने प्रेमी के घर जाने की ठान ली। 
विज्ञापन


जब प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची तो प्रेमी की पत्नी उसे देखकर भड़क गई। पत्नी ने उसे घर से जाने को कहा, जिसपर महिला ने इनकार कर दिया। इसके बाद प्रेमिका ने फिल्म जुदाई की तर्ज पर प्रेमी की पत्नी को पति देने के लिए अपनी पूरी प्रॉपर्टी देने का प्रस्ताव दे डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साई पत्नी ने महिला के बहू-बेटों को बुला लिया। साथ ही पुलिस को भी फोन कर दिया। वहीं पुरुष के एक मित्र ने पारिवारिक अदालत की परामर्शदाता सरिता राजानी को फोन लगाकर मदद मांगी। बाद में पुलिस और परामर्शदाता के समझाने के बाद महिला अपने प्रेमी के घर से जाने को राजी हुई। 


इस मामले पर प्रेमी का कहना था कि वह केवल उसकी दोस्त है। अकेलेपन से घबराकर सहारा मांग रही है। वहीं, उसकी पत्नी का कहना है कि शादी के 14 साल बाद पति ने उसे धोखा दिया है। वह उसे कभी माफ नहीं कर सकती। दोनों पक्षों को लगातार समझाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed