{"_id":"5fac01627bb6876d323891bd","slug":"madhya-pradesh-gang-attacks-cops-takes-away-firearms-four-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : धार में बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : धार में बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, चार हिरासत में
Wed, 11 Nov 2020 08:51 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, धार
पीटीआई, धार
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 11 Nov 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में धार जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर गंधवानी थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने पुलिस के एक गश्ती दल पर हमला कर दिया। इसमें हमले में दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उनके हथियार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि घटना गंधवानी कस्बे के पास मंगलवार रात को हुई। जब गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों ने शराब पी रहे कुछ लोगों को रोका और उनसे पूछताछ की। इस दौरान शराबियों ने पुलिसर्मियों के साथ मारपीट की। इससे पुलिस का एक उप निरीक्षक और एक प्रधान आरक्षक घायल हो गया।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों ने पुलिसकर्मियों से एक रायफल, एक रिवाल्वर और एक मोबाइल फोन छीन लिया और वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल छह हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनमें से चार को हिरासत में लिया गया है।मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
