{"_id":"6006016d8ebc3e2e7b61087d","slug":"madhya-pradesh-fraud-of-five-crores-in-the-name-of-passing-neet-examination-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: नीट परीक्षा पास कराने के नाम पर पांच करोड़ की ठगी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: नीट परीक्षा पास कराने के नाम पर पांच करोड़ की ठगी, दो गिरफ्तार
Tue, 19 Jan 2021 03:15 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, इंदौर
एजेंसी, इंदौर
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 19 Jan 2021 03:15 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर की स्पेशल टास्क फोर्स ने नीट परीक्षा पास कराने और मेडिकल कॉलेज में दाखिले का झांसा देकर करोड़ों ठगने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों बैंक खातों में करोड़ों का लेन-देन मिला है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ ने सचिन उत्तराकर (40) व शंकर मानवटकर (34) निवासी विश्वासहंस सेक्टर 35 खारधर (नवी मुंबई) को मुंबई से गिरफ्तार किया है। गिरोह से जुड़ा एक और सदस्य सौरभ श्रीवास्तव ऐसे ही मामले में पंजाब की नाभा जेल में बंद है।
विज्ञापन
आरोपियों के बैंक खातों में 5.50 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन मिला है। पुलिस अधीक्षक, मनीष खत्री के अनुसार, इंदौर के अजय कुमार जैन ने जनवरी 2018 में शिकायत की थी कि आरोपी शंकर ने बेटी का नीट में दाखिला कराने के लिए 20 लाख रुपये मांगे थे। साथ ही 11 लाख 50 हजार खाते में और आठ लाख नकद लिए थे।
विज्ञापन
इंदौर के जैन ने शिकायत में कहा था कि आरोपी शंकर ने उससे फोन पर संपर्क कर बेटी को नीट में दाखिला कराने का वादा किया था। फिर साथी सचिन के इंदौर स्थित ऑफिस में ले जाकर नीट के 70 से 80 प्रश्नों की जानकारी देकर बेटी का एडमिशन शासकीय कॉलेज में करवाने के नाम पर अलग से रुपये लिए थे।
