फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Four year old girl murdered after rape case registered against unknown accused

मध्यप्रदेशः चार वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 01 Jun 2020 08:14 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 01 Jun 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Four year old girl murdered after rape case registered against unknown accused
बच्ची के साथ दुष्कर्म (सांकेतिक) - फोटो : Social media

मध्यप्रदेश पुलिस ने छतरपुर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर नौगांव थानाक्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चार वर्षीय मासूम बालिका के साथ लात्कार और फिर उसकी हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में नौगांव पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार सौरभ ने सोमवार को बताया कि 28 और 29 जून की दरम्यानी रात की यह घटना नौगांवा थानाक्षेत्र के एक गांव की है। 29 जून की सुबह चार साल की बच्ची का शव कुंए में मिला था। सोमवार को प्राप्त हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302, धारा 376, धारा 201 और पॉस्को कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में नौगांव पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने पीड़ित परिवार के हवाले से बताया कि बच्ची रात में अपने दादा के साथ आंगन में सो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह चार बजे बारिश होने पर जब देखा गया तो बच्ची आंगन में नहीं थी। इस पर पूरे गांव में बच्ची को तलाशा गया। गांव के एक व्यक्ति ने एक लड़की का शव कुंए में होने की सूचना दी। परिवार ने कहा कि नौगांव थाने के पुलिस निरीक्षक से बालिका के साथ दुष्कर्म होने की बात बताई गई फिर भी वे मामले की जांच के लिए गांव में नहीं आए।

कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरा

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही छतरपुर के डीआईजी विवेक राज सिंह और सागर जोन के आईजी अनिल शर्मा गांव में पहुंच गए। इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर शिवराज सरकार को घेरने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा, ‘शिवराज सरकार में लॉकडाउन में भी दुष्कर्म , गैंगरेप , हत्या, चोरी, लूट की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। छतरपुर के नौगांव में एक मासूम बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना शर्मसार करने वाली है।



मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं।’ उन्होंने कहा कि जो लोग विपक्ष में इस तरह की घटनाओं पर मासूम बच्चियों को लेकर धरना देते थे, आज सत्ता में आते ही ऐसी घटनाओं पर मौन क्यों हैं? इस घटना में पुलिस की लापरवाही की बात सामने आ रही है। दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो, लापरवाहों को दंडित किया जाए, पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed