फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Former CM Digvijay Singh said - Farmer understands his interest, no one can fool him, three demands placed before PM

मध्यप्रदेश: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- किसान अपना हित समझता है, उसे कोई मूर्ख नहीं बना सकता

Fri, 19 Nov 2021 01:57 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 01:57 PM IST
सार

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी कहा है कि किसान अपना हित समझता है। उसे मूर्ख नहीं बना सकते। सिंह ने प्रधानमंत्री के सामने तीन मांगे भी रखी। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यह किसानों की जीत है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Former CM Digvijay Singh said - Farmer understands his interest, no one can fool him, three demands placed before PM
दिग्विजय सिंह। - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद से कांग्रेस हमलावर हो गई और इसे आंदोलन कर रहे किसानों की जीत बताने लगी। यह भी कहा कि उपचुनावों के नतीजों और आने वाले चुनावों के परिणामों से डरकर पीएम ने यह घोषणा की है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी कहा है कि किसान अपना हित समझता है। उसे मूर्ख नहीं बना सकते। सिंह ने प्रधानमंत्री के सामने तीन मांगे भी रखी।
विज्ञापन


पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शुक्रवार को मध्य प्रदेश के देवास जिले के नेमावर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कृषि कानून वापस लिए जाने के सवाल पर कहा कि किसानों ने ये बता दिया कि बिना उससे पूछे आप कोई कानून लाएंगे तो यही होगा। किसान अपना हित समझता है। आप उसे मूर्ख नहीं बना सकते। सिंह ने प्रधानमंत्री से तीन मांग की। पहली ये कि आने वाले सत्र में इस कानून को निरस्त करने के लिए कानून लाएं ताकि संसद की सील लग सके। दूसरी मांग ये कि एमएसपी को कानूनी स्वरूप देने के लिए सभी राजनीतिक दलों और किसानों से चर्चा करें। आने वाले सत्र या बजट सत्र में किसानों के पक्ष में एमएसपी कानून लाएं। तीसरी मांग ये कि शहीद किसानों को पूरा सम्मान दिया जाए और उनकी शहादत स्वीकार कर उन्हें राहत राशि दी जाए। 
विज्ञापन


देश के किसानों की जीत
मप्र के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी देवास में इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। वर्मा ने कहा कि तानाशाह सरकार और तानाशाह प्रधानमंत्री के आगे आज देश के किसानों की जीत हुई है। अपने हितों की लड़ाई के लिए लाखों किसान दिल्ली की बॉर्डर पर अनशन कर रहे हैं। छह सौ लोगों की कुर्बानी के सालभर बाद प्रधानमंत्री जागे हैं। हमको राजनीतिक लाभ नहीं चाहिए लेकिन पूरा विपक्ष कांग्रेस के साथ था। यह देश के किसानों की जीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई आए और कई गए, कांग्रेस को फर्क नहीं पड़ा
कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा को समर्थन देने के सवाल पर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस महासागर है। सबसे बड़ा दल है। इसमें कई आए और कई चले गए लेकिन कांग्रेस को फर्क नहीं पड़ा। आजादी को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर कहा कि कंगना की औकात के बारे में क्या बोलूं मैं, वो आजादी के इतिहास को बताएगी। जब महात्मा गांधी के सामने नरेंद्र मोदी की कोई औकात नहीं है तो कंगना की क्या औकात है। वह कहती है कि 2014 में देश को आजादी मिली। मैं कंगना से कहता हूं कि जा और जाकर नरेंद्र मोदी के चरण चाट ले। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed