फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Forest official suspended for forging documents to get promotion, alleges political vendetta

मप्र: फर्जी दस्तावेज के आधार पर प्रमोशन लेने के आरोप में डिप्टी रेंजर निलंबित, मंत्री के खिलाफ पुलिस में की थी शिकायत

Sun, 04 Jul 2021 03:22 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, महू
पीटीआई, महू Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 04 Jul 2021 03:22 PM IST
सार

इंदौर वन मंडल अधिकारी नरेंद्र पाण्ड्या ने रविवार को बताया, 'कर्मचारी मुकेश यादव ने राम सुरेश दुबे के खिलाफ लिखित शिकायत की है कि उसने (दुबे) जाली दस्तावेज पेश किए हैं और वन रक्षक से डिप्टी रेंजर के पद पर पदोन्नति पाई है। जांच में आरोप सही पाए गए हैं, जिसके बाद उसे दो दिन पहले निलंबित किया गया है।'

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Forest official suspended for forging documents to get promotion, alleges political vendetta
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के खिलाफ करीब साढ़े पांच महीने पहले मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखित शिकायत करने वाले वन विभाग के उप रेंजर राम सुरेश दुबे को जाली दस्तावेज के आधार पर पदोन्नति पाने के आरोप में निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


इंदौर वन मंडल अधिकारी नरेंद्र पाण्ड्या ने रविवार को बताया, ''कर्मचारी मुकेश यादव ने राम सुरेश दुबे के खिलाफ लिखित शिकायत की है कि उसने (दुबे) जाली दस्तावेज पेश किए हैं और वन रक्षक से डिप्टी रेंजर के पद पर पदोन्नति पाई है। यह शिकायत कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान आई, इसलिए इस आरोप की जांच करने में समय लगा। ये आरोप सही पाए गए हैं, जिसके बाद उसे दो दिन पहले निलंबित किया गया है।''
विज्ञापन


कहा- शिकायत करने के बाद से पीछे पड़े हैं अधिकारी
इस बारे में संपर्क किए जाने पर दुबे ने बताया, ''जब से मैंने इस साल जनवरी में मध्यप्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के खिलाफ शिकायत की है, तब से वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय नेता मेरे पीछे लगे हुए हैं। मेरे वरिष्ठ अधिकारी मेरी एक छोटी सी भी गलती तब से लगातार ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा, ''मेरे क्षेत्राधिकार में आने वाली वन भूमि में कोई अतिक्रमण तो नहीं है, इसकी तलाश में भी टीमें आईं, लेकिन उन्हें कोई गड़बड़ी नहीं मिली। आखिर में उन्होंने मेरे एक सहकर्मी द्वारा मुझ पर लगाए गए जाली दस्तावेज के झूठे आरोप पर निलंबित कर दिया।''

निलंबित डिप्टी रेंजर ने कहा- हार नहीं मानूंगा 
 दुबे ने कहा, ‘‘मैं हार नहीं मानूंगा। मैं उसी तरह से अदालत में इसके खिलाफ भी एक याचिका दायर करूंगा, मैंने अपने तबादले के खिलाफ की थी, जिसके बाद इस मार्च में अदालत के निर्देश के बाद मेरा तबादला निरस्त कर दिया गया था।’’


गौरतलब है कि दुबे ने इस साल जनवरी में पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी थी, जिसमें उन्होंने मंत्री उषा ठाकुर के खिलाफ अवैध खुदाई के मामले में जब्त मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली वन विभाग के परिसर से जबरन छुड़ाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस से अनुरोध किया था। ठाकुर महू सीट से भाजपा विधायक हैं। इसके कुछ ही दिनों बाद इस साल जनवरी में दुबे का तबादला बड़गोंदा से मानपुर उप रेंज कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed