{"_id":"61040a8e8ebc3ec1525e7c41","slug":"madhya-pradesh-first-raped-and-then-blackmailed-1-35-crore-cash-and-18-kg-gold-silver-from-the-businessmans-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती, दुष्कर्म, ब्लैकमेल: मध्यप्रदेश के व्यापारी की बेटी से ऐंठे सवा करोड़ से ज्यादा नकद, 18 किलो सोना-चांदी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती, दुष्कर्म, ब्लैकमेल: मध्यप्रदेश के व्यापारी की बेटी से ऐंठे सवा करोड़ से ज्यादा नकद, 18 किलो सोना-चांदी भी
Fri, 30 Jul 2021 07:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 30 Jul 2021 07:49 PM IST
सार
मध्यप्रदेश से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का अनूठा मामला सामने आया है। आरोपी ने केवल एक व्यापारी की बेटी से दुष्कर्म किया, बल्कि उसे धमकाते हुए मोटी रकम व सोना चांदी भी ऐंठ लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा के एक व्यापारी की बेटी के साथ दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती से दोस्ती गांठी और फिर दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने युवती के आपत्तिजनक फोटो ले लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर दो साल में 1.35 करोड़ रुपये नकद, साढ़े तीन किलो सोना और 15 किलो चांदी हड़प ली।
विज्ञापन
जावरा की 25 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एमबीए की पढ़ाई के लिए इंदौर गई थी। इंदौर में उसकी निशित बाफना नाम के शख्स से दोस्ती हो गई। इसके बाद निशित ने उससे दुष्कर्म किया। फिर मार्च 2019 में निशित ने उसे घर में अकेला पाकर आपत्तिजनक फोटो ले लिए। वह इसके बाद लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन
बदनामी के डर से देती रही
युवती ने बताया कि उसने बदनामी के डर से अपने जावरा स्थित घर की तिजोरी में रखे रुपये और आभूषण आरोपी को देना शुरू कर दिए। नकद रुपये और आभूषण निशित व उसके दोस्तों ने मिलकर हड़पे। आरोपियों ने युवती से फोन-पे से तथा अन्य माध्यम से एक्सिस बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में लाखों रुपये जमा भी करवाए।
विज्ञापन
जावरा पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376, 450, 385 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
