फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Father got electrocuted in Damoh, son also scorched in saving, both died

Madhya Pradesh: दमोह में पिता को लगा करंट, बेटा भी बचाने में झुलसा, दोनों की मौत

Mon, 29 Aug 2022 02:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 29 Aug 2022 02:56 PM IST
सार

दमोह जिले में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत का मामला सामने आया है। अंधेरे में लाइट सुधारते वक्त हादसा हुआ है। बताया गया कि पहले पिता को करंट लगा, फिर उन्हें बचाने में बेटा भी चपेट में आ गया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Father got electrocuted in Damoh, son also scorched in saving, both died
Electric Shock

विस्तार

मध्य प्रदेश दमोह में पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। खेत में बने कमरे की लाइट सुधारने के दौरान पहले पिता को करंट लगा। फिर उसे बचाने पहुंचा बेटा भी झुलस गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है. 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के तारादेही थाना के बम्होरीमाल गांव का है। रविवार देर रात की घटना बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बम्होरीमाल गांव के रहने वाले 60 वर्षीय इंदर सिंह खेत में कमरा बना हुआ था। जिसकी लाइट किसी कारण से बंद हो गई थी। इसी को सुधारने के लिए इंदर सिंह खेत पर आया था। लाइट सुधारते वक्त उसे करंट लग गया और वो जमीन पर बेसुध होकर गिर पड़ा। बिजली के तार भी उसके शरीर से उलझ गए। करंट लगने से इंदर सिंह की चीख भी निकल गई। जिसे सुनकर कमरे के बाहर मौजूद बेटा मूरत सिंह दौड़कर अंदर आया और पिता को उठाने लगा, इससे उसे भी करंट लग गया। 
विज्ञापन


दोनों कमरे में ही बेहोश पड़े रहे। जब काफी देर तक वे नहीं लौटे तो घरवाले उन्हें खोजने निकले। उनके साथ कुछ ग्रामीण भी थे। जब सभी खेत में बने कमरे पर पहुंचे तो दोनों को बेहोश देख चौंक गए। हालांकि सावधानी रखते हुए उन्हें किसी ने भी छुआ नहीं और पुलिस को सूचना दी। बाद में लाइट बंद कर उनके शव निकालकर तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाए गए। यहां से शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थे। इंदर सिंह का शरीर बिजली के तारों में उलझा था। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अंधेरे में लाइट सुधारते वक्त करंट लगा होगा। बाद में पिता को बचाने में बेटा भी चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed