{"_id":"61adbd0992f8ed20eb38b361","slug":"madhya-pradesh-farooq-abdullah-working-to-create-unrest-by-saying-that-article-370-should-be-restored-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: फारुक अब्दुल्ला धारा 370 को बहाल करने की बात कहकर अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं: मिश्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: फारुक अब्दुल्ला धारा 370 को बहाल करने की बात कहकर अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं: मिश्रा
Mon, 06 Dec 2021 01:04 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:04 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारुक अब्दुल्ला लोगों को भड़का रहे हैं। धारा 370 को बहाल करने की बात कहकर वे देश में अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारुक अब्दुल्ला पर हमला बोला है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि धारा 370 की बहाली की बात करते हुए फारुक अब्दुल्ला लोगों को भड़का रहे हैं। देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
दरअसल, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों विरोध के बीच तीनों कृषि कानून वापस लिए थे। इससे जम्मू-कश्मीर के नेताओं में भी उम्मीद जगी है कि एक न एक दिन धारा 370 फिर लागू हो सकती है। फारुक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा था कि जिस प्रकार 700 किसानों के बलिदान के बाद केंद्र को कृषि कानूनों को रद्द करना पड़ा, उसी प्रकार हमें अपने अधिकारों को वापस पाने के लिए ‘बलिदान देने’ को तैयार रहना पड़ेगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फारुक अब्दुल्ला धारा 370 को बहाल करने का बयान देकर लोगों को उकसाने काम काम कर रहे हैं। उनके ऐसे बयानों से जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति में कोई भी बदलाव नहीं होने वाला है। ये वही लोग है जिन्होंने नागरिकता कानून पर दिल्ली में धरना दिलवाया था। बिरयानी भेजी थी। इनके बयानों से 370 नहीं हट रही है।

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 6 Dec 2021
विज्ञापन