{"_id":"5bcfe5b8bdec2269695d90bf","slug":"madhya-pradesh-elections-2018-shivraj-singh-chouhan-promise-farmers-to-help-in-any-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से किया वादा- बनूंगा तारणहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से किया वादा- बनूंगा तारणहार
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Wed, 24 Oct 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। राजनीतिक दल वादों और घोषणाओं की झड़ी लगाने में जुट गए हैँ। मंदसौर गोलीकांड के बाद से ही प्रदेश सरकार किसानों की नाराजगी झेल रही। मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी अभियान के दौरान मरहम लगाते हुए किसानों के हितों की रक्षा की बात की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान वादों की झड़ी लगाई। शिवराज ने कहा, "किसानों से आज यही कहना चाहूंगा कि जब तक जिंदा हूं किसी भी प्रकार का संकट हो आपको पार लेकर जाऊंगा। उन्होंने कहा कि हमने यह पहले भी किया और आगे भी करते रहेंगे।"
विज्ञापन
राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के युवराज ने न गांव की गलियां देखीं न उन्हें खेती का ज्ञान है और बातें करते हैं किसान की। खुद अमेठी में कुछ किया नहीं और यहां आकर कहते हैं मेड इन चित्रकूट और मेड इन छिंदवाड़ा बनाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के गढ़ मालवा क्षेत्र में राजनीति पिछले एक साल में खासतौर पर मंदसौर में गोलीबारी की घटना के बाद काफी हद तक बदल गई है।
पिछले साल जून में छह किसानों की मौत हो गई थी जब पुलिस ने बेहतर कीमतों की मांग कर रहे किसान प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दी थीं। सूखे से प्रभावित इस क्षेत्र में किसानों की आत्महत्या के कई मामले दर्ज किए गए हैं।
इस चुनाव के दौरान इस क्षेत्र में भाजपा खुद को सहज महसूस नहीं कर रही है। वहीं कांग्रेस भी इस बार बाजी पलट देने की उम्मीद में है।