फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Elections 2018: Congress expelled 14 leaders including Nitin Chaturvedi

मध्यप्रदेश चुनाव: बागियों पर सख्त हुई कांग्रेस, सत्यव्रत चतुर्वेदी के बेटे नितिन समेत 14 निष्कासित

Thu, 22 Nov 2018 11:29 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 22 Nov 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Elections 2018: Congress expelled 14 leaders including Nitin Chaturvedi
सत्यव्रत चतुर्वेदी - फोटो : ANI
कांग्रेस पार्टी ने बागियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए नितिन चतुर्वेदी समेत 14 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी ने इन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता रहे सत्यव्रत चतुर्वेदी के बेटे हैं नितिन चतुर्वेदी।  
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने नितिन चतुर्वेदी के अलावा जगदीश शुक्ला, मोहन सिंह बुंदेला, राजेस मेहतो, अनवरी खातून को भी पार्टी से निष्कासित किया है। कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर ये नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। ऐसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में इन्हें पार्टी से निष्काषित किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि सत्यव्रत चतुर्वेदी के बेटे नितिन चतुर्वेदी इस बार छतरपुर जिले की राजनगर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। हाल ही में सत्यव्रत चतुर्वेदी ने अपने बेटे के नामांकन में समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा अपने बेटे के लिए वोट भी मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यव्रत चतुर्वेदी संभाग के बड़े ब्राह्मण नेता हैं। वे मध्यप्रदेश में विधायक, मंत्री और सांसद रह चुके हैं। ऐसे में उनके अपने बेटे के समर्थन में उतर आना कांग्रेस के प्रचार अभियान को नुकसान पहुंचा सकता था। 


हालांकि कांग्रेस पार्टी ने 14 नेताओं को एक साथ निष्कासित कर पार्टी कार्यकर्ताओं को कड़ा संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed