फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Election: FIR lodged against BJP candidate for organising rally without permission

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा विधायक ने बिना इजाजत की रैली, एफआईआर दर्ज

Sun, 11 Nov 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Updated Sun, 11 Nov 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Election: FIR lodged against BJP candidate for organising rally without permission
भाजपा - फोटो : BJP

मध्यप्रदेश में मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में सभी पार्टियों के उम्मीदवार लोगों को लुभाने की जो-तोड़ कोशिश कर रहे हैं। जहां 15 सालों से प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा दोबारा जीत का परचम लहराना चाहती है। वहीं कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल जीत का स्वाद चखने की जुगत में हैं। इसी बीच भाजपा के गाडारवारा सीट से उम्मीदवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


भाजपा के इस उम्मीदवार का नाम गौतम पटेल है। उनपर बिना इजाजत के रैली करने की वजह से एफआईआर दर्ज हुई है। वह और उनके साथियों ने बिना इजाजत के 8 नवंबर को रैली का आयोजन किया था। राज्य में 6 अक्तूबर से भारतीय दंड संहिता की धारा 144 लागू हो रखी है। इस धारा के लागू होने के बाद किसी क्षेत्र में चार लोगों के इकट्ठा होने की मनाही है।
विज्ञापन


राज्य में 28 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं। राज्य में विधानसभा की 230 सीटे हैं। मतदान के बाद 11 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे। राज्य के चुनाव को भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है। यहां 2003 से भाजपा की सरकार है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चौथी बार सीएम की कुर्सी पर बैठने की इच्छा रखते हैं। वहीं कांग्रेस भाजपा को राज्य की सत्ता से बेदखल करके अपनी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed