फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Digvijay accuses BJP of spreading communal hysteria, says - chair is not available without throwing stones

मध्य प्रदेश: दिग्विजय ने BJP पर लगाया साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप, कहा- बिना पत्थर उछाले कुर्सी नहीं मिलती

Fri, 15 Apr 2022 10:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 10:52 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खरगोन उपद्रव को लेकर एक बार फिर से बीजेपी पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Digvijay accuses BJP of spreading communal hysteria, says - chair is not available without throwing stones
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह खरगोन उपद्रव पर अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शुक्रवार को एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भाजपा पर निशाना साधा हैं। दिग्विजय सिंह ने तड़के सुबह अपने ट्वीट में भाजपा पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए लिखा कि 'भाजपा यह जानती है कि बिना पत्थर उछाले कुर्सी नहीं मिलती है। इसलिए हथियार के रूप में कभी जज़्बात को तो कभी जान को हथियार बनाती है। साम्प्रदायिक उन्माद भाजपा का सबसे ख़तरनाक राजनीतिक हथियार है। जिस जिले में दंगा होगा उसकी पूरी जवाबदेही जिला कलेक्टर व एसपी की होगी, यदि यह संदेश मुख्यमंत्री दे दें तो कभी दंगा नहीं हो सकता। मेरे १० वर्षों के कार्यकाल में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ।"
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बता दें इससे पहले भी दिग्विजय सिंह खरगोन उपद्रव को लेकर कई बयान दे चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने बिहार की एक तस्वीर को अपने सोशल मीडिया में पोस्ट कर उसे मध्य प्रदेश का बताया था, जिसके बाद बीजेपी ने दिग्विजय सिंह पर जानबूझकर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था। विवाद के बाद दिग्विजय सिंह ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया था। दिग्विजय सिंह के लगातार विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के बाद प्रदेश सरकार ने दिग्विजय सिंह का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने की मांग की। अपने बयानों के चलते दिग्विजय सिंह पर अब तक 4 केस दर्ज हो चुके हैं। किसी भी वक्त उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed