फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Dewas MP's letter to the collector, wrote - Inaction on illegal construction of mosques is suspicious, stop construction work soon

Madhya Pradesh: देवास सांसद का कलेक्टर को पत्र, लिखा- मस्जिदों के अवैध निर्माण पर निष्क्रियता संदेहास्पद, रोकें निर्माण कार्य

Fri, 20 May 2022 02:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 20 May 2022 02:13 PM IST
सार

सांसद के लेटरपेड पर देवास कलेक्टर को 12 मई को पत्र लिखा गया है, जो अब सामने आया है। इसमें बताया गया है कि अनेक संगठनों के माध्यम से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि देवास शहर में बिना अनुमति के अवैधानिक रूप में अनेक मस्जिदों का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Dewas MP's letter to the collector, wrote - Inaction on illegal construction of mosques is suspicious, stop construction work soon
देवास जिले के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कलेक्टर को बीते दिनों पत्र लिखकर मस्जिदों के अवैध निर्माण पर आपत्ति जताई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के देवास जिले के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कलेक्टर को बीते दिनों पत्र लिखकर मस्जिदों के अवैध निर्माण पर आपत्ति जताई है। उन्होंने आशंका जताई है कि मस्जिदों के अवैध निर्माण को नहीं रोका गया तो समाज में अराजकता का माहौल पैदा होने का भय हमेशा बना रहेगा।
विज्ञापन

 
बता दें कि सांसद के लेटरपेड पर देवास कलेक्टर को 12 मई को पत्र लिखा गया है, जो अब सामने आया है। इसमें बताया गया है कि अनेक संगठनों के माध्यम से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि देवास शहर में बिना अनुमति के अवैधानिक रूप में अनेक मस्जिदों का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जिस पर प्रशासन की निष्क्रियता संदेहास्पद है। हाल ही में ग्राम रसूलपुर में दो बड़ी मस्जिद का निर्माण कार्य बिना किसी विभाग की अनुमति के चल रहा है।
विज्ञापन

 
पत्र में आगे लिखा है कि एक मस्जिद बायपास पर और दूसरी ग्राम रसूलपुर से बायपास पर जाने  वाले अंदरूनी मार्ग पर निर्माण कार्य हो रहा है। ज्ञात रहे कि देवास मास्टर प्लान अनुसार बायपास पर रोड मध्य रेखा से 75 मीटर तक किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं मिल सकती। अगर इस प्रकार शहर में मस्जिदों के अवैध निर्माण नहीं रोका गया तो समाज में अराजकता का माहौल पैदा होने का भय हमेशा बना रहेगा। सांसद ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुस्लिम विरोधी बयान और पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं सांसद
जज से सांसद बने महेंद्र सिंह सोलंकी हार्डकोर हिंदुत्व की राह पर चलते रहे हैं। बता दें कि सांसद की आईडी से सोशल मीडिया पर हिंदुत्व को लेकर लगातार पोस्ट की जाती है। हाल ही में उन्होंने लाउडस्पीकर को लकरे पोस्ट की थी कि मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ के लिए जिसे भी लाउडस्पीकर चाहिए तो सांसद कार्यालय से आकर ले जा सकता है। इसके पहले भी वे ज्ञानवापी मस्जिद पर, गौहत्या पर, कांग्रेस के चिंतन शिविर पर, खरगोन-बड़वानी में रामनवमी जुलूस पर पथराव को लेकर भी सोशल मीडिया पर लिख चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed