फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh devotees bus accident in himachal pradesh 28 pilgrims injured

Bus Accident: मंदसौर के श्रद्धालुओं से भरी बस हिमाचल में पलटी, 28 घायल, हादसे की खबर सुन परिजन घबराए

Fri, 26 Aug 2022 08:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 26 Aug 2022 08:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में मंदसौर जिले के श्रद्धालुओं से भरी एक बस हिमाचल प्रदेश के मुबारकपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 28 लोग घायल हो गए.

विज्ञापन
madhya pradesh devotees bus accident in himachal pradesh 28 pilgrims injured
हादसे में घायल लोग - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के मंदसौर के श्रद्धालुओं से भरी एक बस हिमाचल प्रदेश के मुबारकपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 28 लोग घायल हो गए, जिनमें चार श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। जैसे ही हादसे की खबर परिजनों को लगी, उन्होंने फोन लगाकर घायलों का हालचाल जाना।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंदसौर जिले के बोरखेड़ी चारण गांव के रहने वाले कुछ लोग 17-18 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले थे। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अंब क्षेत्र के मुबारकपुर के समीप घे दा घट्टा में चिंतपूर्णी माता देवी स्थान से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे में 28 लोगों को चोटे आई हैं। चार लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। हादसे में गंभीर घायल गोपालीबाई पत्नी उदयराम निवासी उत्परा जिला मंदसौर और बस चालक पुष्पराज को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। दुर्घटना के चलते मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। चिंतपूर्णी में माथा टेककर श्रद्धालु कुरुक्षेत्र जा रहे थे। चिंतपूर्णी से लगभग 12 किलोमीटर दूर हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

madhya pradesh devotees bus accident in himachal pradesh 28 pilgrims injured
हादसे में पलटी हुई बस - फोटो : Social Media

बताते चलें कि जैसे ही हादसे की सूचना मंदसौर जिले के लोगों को लगी, वहां घबराहट का माहौल हो गया। श्रद्धालुओं के परिजनों ने फोन लगाकर हालचाल जाना। 28 लोगों में से 24 को सामान्य चोट लगी है। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली।

ये हुए हादसे में घायल 

  • रुकमणि जीतराम निवासी बोरखेड़ी
  • सोहनबाई उदय निवासी उदयपुरा
  • शंभूलाल निवासी उदयपुरा
  • रामनारायण निवासी उदयपुरा
  • निर्मला विशूलाल निवासी छोटी सदारी
  • कमलाबाई नीमच
  • किरण निवासी नामनखेड़ी
  • शारदा गिरियाखेड़ा
  • लेरीबाई रूपलाल निवासी नीमच
  • सरिता सूरत राम निवासी गुज्जरबिला
  • नरसिंह निवासी उदयपुरा
  • काला चौहान मंदसौर
  • परमानंद निवासी जागा खेड़ी
  • नीनूराम निवासी गलियारिया
  • नव सिंह निवासी उदयपुरा
  • प्रेमबाई नरसिंह निवासी उदयपुरा
  • शंभरलाल निवासी माधोपुरा
  • गंगाबाई निवासी उदयपुरा
  • पूजा गरियाखेड़ा
  • मांगीबाई निवासी मोतीपुरा
  • कृष्णाबाई निवासी मंदसौर
  • जमनाबाई निवासी मंदसौर
  • कंगाबाई निवासी उदयपुरा
  • हरीश निवासी नीमच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed