फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Death of inmate of Chhatarpur jail during treatment, was closed in case of dowry

मध्य प्रदेश: इलाज के दौरान छतरपुर जेल के कैदी की मौत, दहेज के मामले में काट रहा था सजा

Wed, 15 Dec 2021 05:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 15 Dec 2021 05:14 PM IST
सार

छतरपुर जेल में दहेज प्रथा के मामले में बंद एक कैदी की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव पोस्टमॉर्टम और जरूरी वैधानिक कानूनी कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Death of inmate of Chhatarpur jail during treatment, was closed in case of dowry
जिला जेल के कैदी की ग्वालियर में मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जेल में दहेज प्रथा के मामले में बंद एक कैदी की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव पोस्टमॉर्टम और जरूरी वैधानिक कानूनी कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर जिला जेल का है, जहां की जेल में दहेज प्रथा के मामले में सजा काट रहा 23 वर्षीय नसीम उर्फ गोलू पुत्र हुसैन शाह बीमार हो गया था। जेल से बताया गया कि वह पहले भी बीमार हुआ था। हाल ही में तीन दिसंबर को बीमार होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां से उसे ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया और तब से लेकर अब तक वह मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में ही एडमिट और इलाज़रत था। यहीं सोमवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिसे कि अब एंबुलेंस के जरिए ग्वालियर से छतरपुर लाया जा रहा है, जिसका खर्च का भुगतान छतरपुर जेल प्रशासन करेगा।
विज्ञापन

 
मामले में जिला जेल के जेलर रामशिरोमणि पांडे ने बताया कि नसीम दहेज प्रथा अधिनियम के मामले में अगस्त 2019 को जेल लाया गया था। जेलर ने बताया कि 14 दिसंबर 2021 की दोपहर 12:50 पर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त बंदी की ICU में वेंटिलेटर के दौरान मौत हो गई है। जिसे कि अब कानूनी और वैधानिक कार्यवाही कर पोस्टमॉर्टम के बाद छतरपुर लाया जा रहा है। जहां शव उसके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। बंदी और परिजनों की माली हालत खराब होने के चलते मृतक बंदी के शवा को एम्बुलेंस/शव वाहन से ग्वालियर से छतरपुर लाने तक का खर्चा जेल प्रशासन वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed