फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Cyber Police directed telecom companies to block 8,000 sim cards

मध्य प्रदेश: साइबर पुलिस के निर्देश पर मोबाइल कंपनियों ने ब्लॉक किए 8,000 सिम कार्ड्स

Tue, 22 Mar 2022 06:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 22 Mar 2022 06:33 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की साइबर पुलिस ने मोबाइल कंपनियों को फर्जी पहचान पत्र के आधार पर जारी किए गए 8,000 सिम कार्ड्स को ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Cyber Police directed telecom companies to block 8,000 sim cards
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

मध्य प्रदेश की साइबर पुलिस ने फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर जारी सिम कार्ड्स पर सख्ती कर दी है। अलग-अलग मोबाइल कंपनियों को फर्जी पहचान पत्र पर जारी 8,000 सिम कार्ड्स को ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


2020 में एक विज्ञापन के जरिये कार खरीदने के लालच में एक व्यक्ति के साथ 1.75 लाख रुपये की ठगी हुई थी। इसे लेकर साइबर सेल की ग्वालियर यूनिट ने जांच शुरू की और पाया कि ठग जो नंबर इस्तेमाल कर रहे थे, वह किसी और के नाम से जारी हुआ था। ग्वालियर साइबर ज़ोन एसपी सुधीर अग्रवाल ने कहा कि ठगों ने किसी और व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल करते हुए टेलीकॉम कंपनियों से सिम कार्ड जारी करवाए थे। बाद में पता चला कि अपराध में शामिल आठ लोगों ने उनकी सिम कार्ड हासिल करने में मदद की। अग्रवाल ने कहा कि देश में पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में सिम कार्ड्स को ब्लॉक किया गया है। अन्य कंपनियां भी इन सिम कार्ड्स को ब्लॉक करने के लिए नंबरों को फिर से वेरिफाई कर रही हैं। 
विज्ञापन


20 हजार नंबरों का इस्तेमाल किया ठगों ने 
विस्तृत जांच में साइबर पुलिस ने पाया कि ठगों ने अलग-अलग 20 हजार नंबरों का इस्तेमाल ठगी के लिए किया। इन सिम कार्ड्स को फर्जी पहचान पत्र से लिया गया था। पुलिस ने एक साल की अवधि में फर्जी सिम कार्ड जारी करने के मामले में कानूनी कार्रवाई की। जांच के बाद साइबर यूनिट ने वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल और बीएसएनएल समेत सभी टेलीकॉम कंपनियों को नोटिस थमाए। ताकि इन नंबरों का इस्तेमाल करने वालों की पुष्टि की जा सके। इसके बाद वोडाफोन-आइडिया ने 7,948 सिम कार्ड्स को ब्लॉक कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed