फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Crisis: Ex CM Shivraj Singh welcome Jyotiraditya Scindia with Tweet

भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं दिखे शिवराज ने ट्वीट कर कहा, 'स्वागत है महाराज' 

Wed, 11 Mar 2020 04:41 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अमित कुमार Updated Wed, 11 Mar 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Crisis: Ex CM Shivraj Singh welcome Jyotiraditya Scindia with Tweet
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

कांग्रेस के पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया। हालांकि दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नड्डा और सिंधिया की मौजूदगी के बीच सभी निगाहें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ढूंढती रहीं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

शिवराज सिंह की गैर मौजूदगी से काफी अटकलें भी शुरू हुईं। कयास लगाए गए कि कहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने की वजह से वह नाराज तो नहीं हैं। मगर कुछ ही देर बाद शिवराज ने अपना बयान जारी कर स्थिति साफ कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर सिंधिया का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा, 'स्वागत है महाराज साथ है शिवराज।' इसके अलावा उन्होंने कहा, 'यह निजी तौर पर मेरे लिए और भाजपा के लिए खुशी का दिन है। आज मैं राजमाता सिंधिया को याद कर रहा हूं। ज्योतिरादित्य सिंधिया अब भाजपा के परिवार का हिस्सा हैं। यशोधरा जी यहां हमारे साथ हैं। पूरा परिवार अब भाजपा में है। उनकी एक परंपरा है जहां राजनीति लोगों की सेवा करने का एक माध्यम है।'

 
उन्होंने राजमाता को याद करते हुए कहा, 'श्रद्धेय राजमाता स्नेह,आत्मीयता, प्रेम की प्रतिमूर्ति थीं और भारतीय जनसंघ के काम को देश विशेषकर मध्यप्रदेश में स्थापित करने में उनका अतुलनीय योगदान था। आज उनके पोते भाजपा परिवार में सम्मिलित हुए हैं। मैं उनका हृदय से स्वागत करता हूं।' 

पहले कहा था 'माफ करो महाराज'

इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने प्रचार के दौरान एक नारा दिया था, 'माफ करो महाराज हमारा नेता शिवराज'। शिवराज कई मौकों पर सिंधिया पर तंज कस चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed