{"_id":"5e720d368ebc3e6fd5008e8c","slug":"madhya-pradesh-crisis-digvijay-singh-biggest-dramatist-in-country-says-shivraj-singh-chouhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: अब शिवराज ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना, बताया देश का सबसे बड़ा नौटंकीबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: अब शिवराज ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना, बताया देश का सबसे बड़ा नौटंकीबाज
Wed, 18 Mar 2020 05:29 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 18 Mar 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि वह देश के सबसे बड़े नौटंकीबाज हैं। शिवराज का यह बयान उस समय आया है जब कांग्रेस नेता पार्टी के बागी के विधायकों से मिलने के लिए बंगलूरू पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मिलने से रोक दिया।
विज्ञापन
शिवराज ने यहां तक कहा कि बागी विधायक दिग्विजय से सावधान हैं और उनसे मिलना नहीं चाहते है। रायसेन जिला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि दिग्विजय सिंह देश के सबसे बड़े नौटंकीबाज हैं। उन्हें विधायकों (बागी विधायक) की अब याद आ रही हैं। जबकि वे (बागी विधायक) उनसे मिलना भी नहीं चाहते हैं। बता दें कि भाजपा के सभी विधायक रायसेन जिले में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन
शिवराज ने बागी विधायकों द्वारा जारी किए गए वीडियो का जिक्र भी किया, जिसमें कई विधायकों ने कहा कि वे दिग्विजय से मिलना नहीं चाहते हैं। कुछ विधायकों ने दिग्विजय को कांग्रेस में मौजूदा संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ सरकार टूटने की कगार पर है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि शिवराज ने विधानसभा में तत्काल बहुमत परीक्षण की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
