फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Cows thrashed in Satna and forced to jump into a raging river

Madhya Pradesh: सतना में गायों को पीट-पीटकर उफनती नदी में कूदने पर किया मजबूर, वीडियो आपको विचलित कर देगा

Mon, 29 Aug 2022 08:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 29 Aug 2022 08:37 PM IST
सार

सतना से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है। कुछ लोग उफनती नदी में मवेशियों को धकेलते नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने  पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Cows thrashed in Satna and forced to jump into a raging river
सतना में गायों को पीट-पीटकर नदी में कूदने के लिए मजबूर किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है। कुछ लोग उफनती नदी में मवेशियों को धकेलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई है। प्रशासन ने  पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सतना जिले के ताला थाना क्षेत्र के बिदुरी गांव का बताया जा रहा है। यहां बीहर नदी का पानी एक रपटे के ऊपर से बह रहा है। कुछ गायें और बछड़े इसे पार कर रह थे। तभी रपटे के दोनों ओर से कुछ लोग लाठियां लेकर पहुंच गए और मवेशियों पर दोनों तरफ से हमला कर दिया। बेरहमी से पीटने लगे। मवेशी बचने के खातिर नदी में जा गिरे। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ मवेशी इधर-उधर से नदी से निकलने की कोशिश कर रहे थे तो आरोपी लाठियां लेकर वहां भी पहुंच गए। उन्हें पानी से बाहर नहीं निकलने दे रहे थे। 
विज्ञापन


किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने आपत्ति जताई। इन्होंने गायों को पीटने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। वायरल वीडियो के बाद स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आया। पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य लोगों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें लाल भाई पटेल, रामपाल पटेल निवासी विधुई, सुनील पांडे, लल्लू पांडे, रामदयाल पांडे निवासी घुइसा सहित अन्य लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed