फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Courts Virtual hearing : Chief Justice of High Court decides due to rise in corona cases

मध्य प्रदेश के न्यायालयों में होगी वर्चुअल सुनवाई: कोरोना संक्रमण से कर्मचारियों को बचाने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया निर्णय

Fri, 07 Jan 2022 01:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Jan 2022 01:10 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के न्यायालयों, खंडपीठों और तहसीलों में 10 जनवरी से केसों की सुनवाई वर्चुअल मोड में होगी। न्यायिक कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाने यह फैसला लिया गया है।

 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Courts Virtual hearing : Chief Justice of High Court decides due to rise in corona cases
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण से अधिवक्ताओं, न्यायाधीशों और न्यायिक कर्मचारियों को बचाने के लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आर.वी. मलिमठ ने 10 जनवरी से वर्चुअल मोड में सुनवाई करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से उच्च न्यायालय,खंडपीठ और तहसील में काम करने वाले कर्मचारी संक्रमित हो रहे हैं, जिसे देखते हुए मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आर.वी. मलिमथ को पत्र लिखकर हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर, खंडपीठ ग्वालियर, इंदौर सहित प्रदेश के सभी जिला एवं तहसील न्यायालयों में प्रकरणों की वर्चुअल सुनवाई करने का निवेदन किया था।
विज्ञापन


स्टेट बार कौंसिल के आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए चीफ जस्टिस ने आगामी 10 जनवरी से वर्चुअल सुनवाई कराने का निर्णय लिया है। जिन अधिवक्ताओं के पास वर्चुअल सुनवाई की सुविधा नहीं है उन्हें हाईकोर्ट का आईटी विभाग वर्चुअल सुनवाई की सुविधा प्रदान करेगा। केसों की फाइलिंग प्रत्यक्ष व वर्चुअल दोनों मोड से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed