फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Couple arrested for luring tribal women to convert to Christianity in Barwani district

मध्य प्रदेश: बड़वानी जिले में आदिवासी महिलाओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए लालच देने के आरोप में दंपती गिरफ्तार

Sat, 11 Dec 2021 03:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बडवानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बडवानी Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 11 Dec 2021 03:20 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में आदिवासी महिलाओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए लालच देने के आरोप में पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है। इन्हें राजपुर थाना पुलिस ने पकड़ा है। पैसा, मुफ्त शिक्षा, दवाई, नौकरी और अन्य सुविधाओं का लालच देने का आरोप है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Couple arrested for luring tribal women to convert to Christianity in Barwani district
बडवानी का राजपुर थाना, जिसने धर्मांतरण के मामले में कार्रवाई की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की बड़वानी पुलिस ने बहला-फुसलाकर आदिवासियों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार अनार सिंह जामरे, उम्र-35 वर्ष और उसकी पत्नी लक्ष्मी जामरे, उम्र-32 वर्ष, निवासी नवलपुरा ग्राम को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मादिल गांव के प्रकाश चौहान ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके आधार पर ही गिरफ्तारी हुई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जामरे दंपती आदिवासी महिलाओं को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दंपती ने महिलाओं को घर बुलाया और फिर ईसाई धर्म अपनाने के बदले में उन्हें पैसा, फ्री शिक्षा, फ्री दवाएं, रोजगार और अन्य सुविधाएं देने का लालच दिया। पुलिस ने दंपती के घर से साहित्य, पेन ड्राइव और अन्य सामग्री बरामद की है। हालांकि, स्थानीय अदालत ने दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया है। 
विज्ञापन


अपराध है लालच देकर धर्मांतरण करवाना
संशोधित धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करना अपराध है। इसमें शादी का लालच देकर धर्मांतरण कराना भी शामिल है। अगर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और नाबालिगों का धर्मांतरण करवाया जाता है तो 10 साल तक की जेल और 50 हजार रुपये तक का जुर्माना भी हो सकता है। पिछले महीने पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में खरगौन और झाबुआ जिलों में 11 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें 7 राजस्थान और गुजरात से थे। पुलिस ने खरगौन जिले में इटानगर (अरुणाचल प्रदेश) के पेस्टर के खिलाफ भी केस दर्ज किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विदिशा के गंजबासोदा में हुआ था प्रदर्शन
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने 6 दिसंबर को विदिशा जिले के गंजबासोदा में सेंट जोसेफ स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया था। पथराव किया था और स्कूल में तोड़फोड़ भी की थी। उनका आरोप था कि स्कूल के आठ स्टूडेंट्स का धर्मांतरण कराया गया है। बाद में तोड़फोड़ के मामले में हिंदू संगठनों के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया था। 


मुख्यमंत्री ने कहा था- फॉरेन फंडिंग लेने वाले एनजीओ की जांच होगी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 29 नवंबर को आयोजित एक बैठक में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को फॉरेन फंडिंग लेने वाले एनजीओ के खिलाफ जांच करने के निर्देश दिए थे। इनमें वह संगठन भी शामिल हैं, जो विदेश से आर्थिक मदद लेकर लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसा रहे हैं। लालच देने के लिए वे विदेशी फंड का इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed