{"_id":"606a6cf95266fb6cc02edc76","slug":"madhya-pradesh-corona-vaccine-being-given-to-inmates-above-45-years-of-age-in-central-jail-of-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: ग्वालियर की सेंट्रल जेल में 45 साल से अधिक उम्र के कैदियों को लगाया जा रहा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: ग्वालियर की सेंट्रल जेल में 45 साल से अधिक उम्र के कैदियों को लगाया जा रहा टीका
Mon, 05 Apr 2021 07:23 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 05 Apr 2021 07:23 AM IST
विज्ञापन
जेल के कैदियों को टीका लगाते हुए स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : twitter@ANI
मध्यप्रदेश में ग्वालियर की सेंट्रल जेल के कैदियों को कोवड-19 का टीका लगाया जा रहा है। केंद्रीय जेल अधीक्षक मनोज साहू ने कहा, हम 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का कोरोना टीकाकरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Prisoners of Central Jail in Gwalior are being vaccinated for #COVID19
विज्ञापन
"We are vaccinating all above 45 years of age," said Manoj Sahu, Central Jail Superintendent (04.04) pic.twitter.com/Eo6o3Bpverविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 4, 2021
बता दें कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी राज्यों में स्थिति बहुत बुरी है, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में स्थिति संकटपूर्ण है। हमने महाराष्ट्र की सीमा को सील किया है और छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगेगा।
महाराष्ट्र से सटे जिलों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब मालवाहक, आवश्यक सेवा और आपातकालीन आवाजाही को ही अनुमति दी गई है। शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की स्थिति को लेकर की समीक्षा बैठक के बाद कहा कि राज्य में सभी लोगों का मास्क पहनना बेहद जरूरी है।
