फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Congress's victory in Anjad Municipal Council, 11 out of 14 councilors elected Congress's Pushpa Parmar as president

मध्य प्रदेश: अंजड़ नगर परिषद में कांग्रेस की जीत, 14 में से 11 पार्षदों ने कांग्रेस की पुष्पा परमार को चुना अध्यक्ष

Sat, 29 Jan 2022 09:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 29 Jan 2022 09:48 PM IST
सार

बड़वानी जिले में अंजड़ नगर परिषद में 14 में से 11 पार्षदों ने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा परमार को चुना और वह अध्यक्ष बनी है। 2 पार्षदों ने भाजपा प्रत्याशी को चुना। एक पार्षद का मत निरस्त हुआ।  

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Congress's victory in Anjad Municipal Council, 11 out of 14 councilors elected Congress's Pushpa Parmar as president
कांग्रेस - फोटो : Twitter/@INCIndia

विस्तार

बड़वानी जिले की अंजड़ नगर परिषद में पार्षदों के मतदान से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा परमार नगर परिषद अध्यक्ष बनी है। उन्हें 14 में से 11 पार्षदों के मत मिले। 2 पार्षदों ने भाजपा प्रत्याशी को चुना। एक पार्षद का मत निरस्त हुआ। यह मतदान मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के राज्य निर्वाचन आयोग को दिए निर्देश के बाद कराया गया था। कांग्रेस ने इसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कुशल नेतृत्व में लोकतंत्र की जीत और जनता की आवाज बुलंद होना बताया है।  
विज्ञापन


बड़वानी जिले की अंजड़ नगर परिषद के अध्यक्ष संतोष शेखर पाटनी का असामयिक निधन हो गया था। कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर मप्र शासन के असंवैधानिक एवं गैर-लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष पद का मनोनयन करने का आरोप लगाया था। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक बाला बच्चन ने नगरीय प्रशासन मंत्री, प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन को पत्र असंवैधानिक मनोनयन को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर की थी। इस पर कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को अंजड़ नगर परिषद में पार्षदों में से अध्यक्ष निर्वाचित करने के निर्देश दिए थे। 28 जनवरी को अंजड़ नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए पार्षदों ने मतदान किया। अंजड़ में नगर परिषद अध्यक्ष के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाया गया। बाला बच्चन ने बताया कि पार्षदों के मतदान के दौरान 11 मत कांग्रेस प्रत्याशी को मिले। अंजड की वार्ड क्रमांक 03 की कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा संजय परमार नगर परिषद अध्यक्ष पद पर विजयी हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed