फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Congress's digital membership campaign, training being given to district in-charges, Kamal Nath attended the meeting

भोपाल कांग्रेस की सोशल मीडिया ट्रेनिंग: कमलनाथ बोले- बूथ स्तर तक सोशल मीडिया टीम बनाएं, जनता को बीजेपी की असफलता बताएं

Sun, 20 Feb 2022 07:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Feb 2022 07:17 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में रविवार को कांग्रेस ने डिजिटिल सदस्यता अभियान की ट्रेनिंग दी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हमें बदलना होगा। चुनाव में इंटरनेट मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसलिए बूथ स्तर तक सोशल मीडिया की टीम बनाएं 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Congress's digital membership campaign, training being given to district in-charges, Kamal Nath attended the meeting
भोपाल: कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। डिजिटिल सदस्यता अभियान की जिला प्रभारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोशल मीडिया विभाग के सभी पदाधिकारी को ट्रेनिंग दी गई। इसमें कमलनाथ ने कहा कि पहले के मतदाता और आज के मतदाता में अंतर है। युवा इंटरनेट से सभी जानकारी ले लेता है। हमें अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाना होगा। आने वाले समय में इंटरनेट मीडिया चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसलिए सोशल मीडिया की टीम बूथ स्तर तक बनाने की बात कही। 
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि हमें डिजिटल सदस्यता अभियान समेत अपने अभियानों को घर घर तक ले जाना है। हमें भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने लाना है। कांग्रेस की बात को उन तक पहुंचाना है। उन्होंने डिजिटल सदस्यता अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक बूथ पर एक कार्यकर्ता नियुक्त करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए ट्रेनिंग शुरू की गई, जिसमें जिला प्रभारी और सोशल मीडिया के पदाधिकारी शामिल हुए। बता दें, पार्टी को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा। डिजिटल सदस्यता अभियान में सदस्यों की जानकारी अब ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसमें सदस्यों की मोबाइल से फोटो या सेल्फी लेकर फोटो अपलोड करना होगा। सदस्य के मोबाइल और आधार कार्ड नंबर भी भरना करना होगा। इसके लिए कार्यकर्ता को घर-घर जाना होगा। अब घर पर बैठकर फोटो लेकर सदस्य का फॉर्म भरा नहीं जा सकेगा। नई टेक्नोलॉजी से अभियान को सफल बनाने पारदर्शी तरीके से काम होगा। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले तीन जिलों को पुरस्कृत करने की भी बात कह चुके हैं।

Madhya Pradesh: Congress's digital membership campaign, training being given to district in-charges, Kamal Nath attended the meeting
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
हमारा मुकाबला भाजपा संगठन से 
वहीं, मीडिया से बातचीत में कमलनाथ ने कहा कि हमने जिला प्रभारियों से चर्चा की है। चुनाव में मात्र 19 महीने बचे है। हमें अपने संगठन को और मजबूती प्रदान करना है क्योंकि हमारा मुकाबला भाजपा के संगठन है। हमें पूरा विश्वास है कि आम जनता की जो भावना है, जो सोच है हमारे संगठन के माध्यम से उसे उसे जनता के बीच ले जाएंगे। 

कमलनाथ ने कहा कि हमें उम्मीद है कि फरवरी अंत तक हमारा मंडलम, सेक्टर, बूथ ईकाईयों के पुनर्गठन का काम पूरा हो जाएगा। कई लोग उत्तरप्रदेश के चनुाव प्रचार में भी गए हुए है। इसलिए भी इसमें देरी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस हर सीट पर और खासकर भाजपा के बड़े नेताओं की सीट पर भी हमारा विशेष फोकस रहेगा। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी देश-विदेश कही भी दौरे पर जाए, हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed