फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Congress MLA Arif Masood refuse to sing Vande Mataram, says Shariah does not allow

मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक ने वंदे मातरम बोलने से किया इंकार, कहा- शरीयत में नहीं है इसकी इजाजत

Fri, 01 Mar 2019 04:53 PM IST
अमर शर्मा भोपाल, सीहोर, भाषा
भोपाल, सीहोर, भाषा Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Congress MLA Arif Masood refuse to sing Vande Mataram, says Shariah does not allow
आरिफ मसूद - फोटो : Facebook
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की नई सरकार ने जहां यह घोषणा की है कि प्रदेश के कर्मचारी हर मंत्रालय परिसर में हर महीने की पहली तारीख को पुलिस बैंड के साथ "वंदे मातरम" राष्ट्रीय गीत का गायन करेंगे, वहीं कांग्रेस के ही एक विधायक ने शरीयत की इजाजत नहीं होने के चलते वंदे मातरम का नारा लगाने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


यह मामला तब पैदा हुआ जब भोपाल मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने मंगलवार को सीहोर जिले के श्यामपुर में ऑल इंडिया मेव महासभा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वंदेमातरम कहने से इंकार कर दिया। इस कार्यक्रम में देशभर के कई प्रांतों से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मसूद से पहले भाजपा के पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने अपने संबोधन की शुरुआत और अंत "वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के नारे के साथ किया। सक्सेना हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्सेना के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मसूद ने कहा कि पूर्व विधायक वंदे मातरम का नारा लगा सकते हैं लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि शरीयत मुझे इसकी इजाजत नहीं देती। मसूद ने कहा, ''मेव समाज की किताबें देखें। इसमें कई योद्धाओं का जिक्र है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना योगदान दिया। 

कई ऐसे वीर योद्धा हुए जिन्होंने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। आज भी हम इस मुल्क के लिए जान की बाजी लगाएंगे और कल भी।'' उन्होंने कहा कि लेकिन अफसोस होता है कि वंदे मातरम का नारा लगाकर यह साबित करना पड़ता है कि हम कितने वफादार हैं। 

कार्यक्रम में बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मसूद ने कहा कि हमारे देश की इज्जत पूरी दुनिया में है, क्योंकि देश में हर धर्म के लोग पूरी आजादी से रहते हैं। वंदे मातरम गाने की जिद वे कर रहे हैं जो अंग्रेजों से माफी मांगकर भाग गए थे। उन्होंने कहा, ''मैं शरियत का पाबंद हूं।

मैं क्यों बोलूं , देश के लिए जान देने को तैयार हूं। बॉर्डर पर जाने को तैयार हूं। गानों और नारों से कुछ नहीं होता, बार्डर पर सेना लड़ती है, नेता नहीं। एक गाना गाने से यह समझा जाए की मुल्क के कितने वफादार हैं, तो यह जानकर अफसोस होता है।'' 

प्रदेश कांग्रेस ने बयान से पल्ला झाड़ा

Madhya Pradesh Congress MLA Arif Masood refuse to sing Vande Mataram, says Shariah does not allow
madhya pradesh vidhan sabha
मसूद के बयान पर सीहोर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश सक्सेना ने कहा कि हमारा तो जन्म ही वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने के लिए हुआ है। सक्सेना ने कहा कि विधायक आरिफ मसूद ने क्या कहा उन्हें नहीं पता, क्योंकि उस समय वो कार्यकम से जा चुके थे। मसूद ने जो भी कहा वह उनकी व्यक्तिगत सोच हो सकती है और इसका जवाब वो ही दे सकते हैं। 

प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि ये विधायक आरिफ मसूद के अपने विचार हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल के समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा, ''आरिफ मसूद ने जो कहा यह शरीयत के आधार पर उनके व्यक्तिगत विचार हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का पूरा सम्मान करती है और इसका गायन जारी रखेगी।'' 

वहीं दूसरी ओर भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष से इस मामले में मसूद से स्पष्टीकरण लेने की मांग की है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कहा, ''कांग्रेस विधायक ने वंदे मातरम गाने से इंकार कर दिया। यह हमारा राष्ट्रीय गीत है। उन्होंने देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा की शपथ ली है। विधानसभा अध्यक्ष को इस मामले में विधायक मसूद को नोटिस देना चाहिए। कांग्रेस हमेशा ऐसे नेताओं को बचाती है।'' 

इस बीच, महीने की पहली तारीख एक मार्च शुक्रवार को मंत्रालय के बाहर पार्क में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रालय के कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया। इस मौके पर प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा और प्रदेश के मुख्य सचिव एसआर मोहंती भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed