फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Complaint of conversion in Dewas district, told villagers - our god is more powerful than your god.. Case filed against six

मध्यप्रदेश: देवास जिले में धर्मांतरण की शिकायत, ग्रामीणों से कहा- तुम्हारे देवता से अधिक शक्तिशाली है हमारे देवता..छह के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 04 Apr 2022 04:43 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 04:43 PM IST
सार

मप्र के देवास जिले के उदयनगर में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों को यह कहकर बलगलाया जा रहा था कि तुम्हारे देवता में कम शक्ति है। हमारे देवता ज्यादा शक्तिशाली है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Complaint of conversion in Dewas district, told villagers - our god is more powerful than your god.. Case filed against six
पुलिस थाना उदयनगर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 मध्यप्रदेश के देवास जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। धर्मांतरण करवाने वालों ने ग्रामीणों से कहा कि तुम्हारे देवता से हमारे देवता बड़े हैं। हमारे देवता अधिक शक्तिशाली है। 
विज्ञापन


मामला देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र का है। ग्राम श्यामपुरा में धर्मांतरण की कोशिश की गई। राजू भार्गव व  गजराज डाबर ने के अनुसार श्यामपुरा से उसके पास फोन आया कि यहां सुरेश ताहिर के साथ कुछ लोग बाहर के आए हैं जो धर्मांतरण करवाने के लिए आदिवासियों को बरगला  रहे हैं। जब वहां पहुंचे तो सुरेश  ने कहा कि हमारे देवता आपके देवताओं से ज्यादा शक्तिशाली है।  हम इनकी दुख पीड़ा दूर करेंगे। हमारे ईश्वर इनको शक्ति प्रदान करेंगे। आपके देवता जो कार्य नहीं कर सकते, हमारे देवता वो सब कर सकते हैं। इन्होंने हमारे देवता को नीचा कहा है। एवं अनेक तरह के तर्क देकर अपमानित किया जिससे मुझे ठेस लगी। मैं और ग्राम कनाड़, श्यामपुरा, पुंजापुरा, उदयनगर के साथी थाने पर गए तो हमें हमारी रिपोर्ट लिखाने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी। इतने सारे लोगों के आने के बाद भी प्रशासन हमारी नहीं सुन रहा था। जब हम सब थाने पर बैठ गए।  क्षेत्र के बहुत से लोग इकट्ठे हुए तब जाकर रिपोर्ट दर्ज हुई। सुरेश निवासी उदयनगर, रोहन दोमनी निवासी उदयनगर, इडु चौहान निवासी बड़वानी, दिनेश चौहान निवासी उदयनगर, किरण एस बडोले, भूरी चौहान निवासी खरगोन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बता दें कि घाट नीचे के क्षेत्र में इस प्रकार के मामले लगातार प्रकाश में आने के बाद भी प्रशासन इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। आश्चर्य की बात यह है कि इतना बड़ा मामला होने के बावजूद भी जब फरियादी थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाने गए तो उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही थी। इसे लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि आरोपी के पास जो कार जब्त की गई है उस पर भाजपा के चुनाव चिह्न का इस्तेमाल किया है। इधर पुलिस का कहना है कि पूरे मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नियम अनुसार पूरे मामले में को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed