{"_id":"5e8ff6968ebc3e7754391df3","slug":"madhya-pradesh-cm-shivraj-singh-said-corona-infection-situation-was-in-control-but-jamaat-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः सीएम शिवराज बोले- कोरोना संक्रमण की स्थिति सुधर रही थी, लेकिन जमात ने फैला दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः सीएम शिवराज बोले- कोरोना संक्रमण की स्थिति सुधर रही थी, लेकिन जमात ने फैला दिया
Fri, 10 Apr 2020 11:48 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ ऑडियो ब्रिज में कहा कि राज्य में कोरोना की स्थिति सुधर रही थी, लेकिन तब्लीगी जमात के लोगों ने इस संक्रमण को फैला दिया। राज्य में अब जो नए कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, उनमें से ज्यादातर जमात के ही लोग हैं।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी, पार्टी कार्यकर्ता सभी डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में हमारे कई अफसर, स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं, लेकिन किसी का भी मनोबल टूटा नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के बढ़ने के संकेत दिए और कहा कि यह 14 अप्रैल के बाद भी बढ़ सकता है, लेकिन कुछ जरूरी रियायतों पर विचार हो रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों से बात करने वाले हैं, इसके बाद ही कुछ फैसला किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह चेतावनी भी दी कि इस महामारी के दौरान कोई भी व्यवस्था को तोड़ने का प्रयास या अन्य प्रकार की गड़बड़ियां पैदा करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
