{"_id":"6141af468ebc3e84795e4177","slug":"madhya-pradesh-cm-shivraj-singh-chouhan-launched-a-campaign-said-fight-against-dengue-with-the-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छेड़ा अभियान, बोले- डेंगू से जंग, जनता के संग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छेड़ा अभियान, बोले- डेंगू से जंग, जनता के संग
Wed, 15 Sep 2021 02:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:01 PM IST
सार
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना के खतरे के बीच डेंगू के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकारें अलर्ट मोड में आ गई हैं। इसी के तहत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभियान छेड़ दिया है। उन्होंने बुधवार को अभियान डेंगू से जंग, जनता के संग की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों से डेंगू के खिलाफ जंग की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें एक साथ आकर डेंगू के खिलाफ जंग लड़नी होगी। बचाव के सभी तरीके अपनाने होंगे। इस दौरान कई क्षेत्रों में फॉगिंग भी की गई। लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण रथ को भी रवाना किया।
विज्ञापन
Dengue cases have been reported in some districts of the State. We can control it by taking precautionary measures. We need to collectively participate in this campaign. I also appeal people to get both doses of #COVID19 vaccines: CM Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/g3MRzDtMSD
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 15, 2021
लड़ाई में साथ आए जनता
अभियान के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य के कई जिलों में डेंगू के मामले सामने आए हैं। इसको देखते हुए राज्य सरकार कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि जतना को साथ आकर यह लड़ाई लड़नी होगी। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कोरोना की दोनों वैक्सीन जरूर लगवाएं।
