फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: CM Shivraj's announcement, cases against both societies will be returned in Gwalior-Chambal violence

MP News: सीएम शिवराज का ऐलान, ग्वालियर-चंबल हिंसा में दोनों समाज पर लगे केस वापस होंगे

Sat, 28 May 2022 12:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 28 May 2022 12:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2018 विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर-चंबल संभाग में एट्रोसिटी एक्ट को लेकर हुई हिंसा के केस वापस लेने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CM Shivraj's announcement, cases against both societies will be returned in Gwalior-Chambal violence
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2018 विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर-चंबल संभाग में एट्रोसिटी एक्ट को लेकर हुई हिंसा के केस वापस लेने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फैसले का ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की राजनीति का सीधा असर होगा। इसे 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। एट्रोसिटी एक्ट को लेकर दलित और सवर्णों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। जिसके बाद दोनों ही पक्षों के ऊपर केस दर्ज किए गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुछ गलतफहमी के कारण यह स्थिति बन गई थी। पिछले दिनों दोनों समाज के लोगों ने ग्वालियर में उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। 2018 में सर्वणों और दलितों के बीच विवाद के बाद सवर्णों पर एट्रोसिटी एक्ट के मामले दर्ज किए गए थे, वहीं दलितों पर भी केस दर्ज किए गए थे। उन सभी को वापस लेने का फैसला सरकार ने किया है।
विज्ञापन

 
बता दें सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट को लेकर कहा था कि इन मामलों में तुरंत गिरफ्तारी नहीं होना चाहिए और शुरुआत जांच के बाद ही कार्रवाई होना चाहिए। दलित संगठनों ने कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताई थी और भारत बंद का आह्वान किया था। 2 अप्रैल 2018 को कई हिस्से में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इसमें ग्वालियर-चंबल संभाग में हिंसक झड़पों में 6 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed