फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh class 10 girl student allegedly made to strip in school in Damoh

दमोह में छात्रा पर लगाया 70 रुपये की चोरी का इल्जाम, भरी क्लास में उतरवाए कपड़े

Sat, 04 Nov 2017 06:46 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Sat, 04 Nov 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh class 10 girl student allegedly made to strip in school in Damoh
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश की सड़कें ही नहीं स्कूल भी बच्चियों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। खबर मध्यप्रदेश के जिला दमोह से आ रही है, जहां एक 10 साल की बच्ची पर स्कूल में चोरी का इल्जाम लगाकर उसके कपड़े उतारे गए और फिर उसकी तलाशी ली गई। बच्ची ने बताया कि उसकी कक्षा के एक साथी का 70 रुपये चोरी हो गया था। जिसके बाद  शिक्षक ने पूरी कक्षा की तलाशी लेनी शुरू की। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसके क्लास के एक साथी का पैसा चोरी होने के बाद शिक्षक ने पहले हमारे बैग की तलाशी ली और फिर हमें धमकी देते हुए कहा कि मान लो  कि तुमने ही चोरी की है, जब मैंने मना किया तो उन्होंने मेरा और मेरी सहेली के कपड़े उतरवाए और फिर तलाशी ली।
विज्ञापन


पिछले दिनों राज्य विधानसभा में पेश की गई रिपोर्ट पेश की गई जिसमें कहा गया है कि  राज्य में हर दिन करीब 11 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं होती हैं जबकि हर हफ्ते 6 गैंग रेप की घटनाएं रिपोर्ट की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  भोपाल गैंगरेपः पी‌ड़‌िता ने सुनाई हैवानियत की दास्तां, कहा- थकने पर चाय पी रहे थे रेपिस्ट



बता दें कि पिछले दिनों अमेरिका से लौटकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि महिला सशक्तिकरण के मामले में मध्यप्रदेश अमेरिका से कहीं आगे है लेकिन मध्यप्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर उन्होंने कुछ नहीं कहा है।    
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed