फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Chhindwara Murder News Police Arrest Five Accused For Cotract Kiling

MP News: छिंदवाड़ा में 40 हजार रुपये की सुपारी लेकर कर दी हत्या, जमीन विवाद में काटा युवक का सिर, 5 गिरफ्तार

Sat, 06 Jan 2024 09:36 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 06 Jan 2024 09:36 AM IST
सार

Chhindwara Murder News: मध्य प्रदेश पुलिस ने छिंदवाड़ा के लावाघोघऱी में हुए हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Chhindwara Murder News Police Arrest Five Accused For Cotract Kiling
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के लावाघोघरी थाना पुलिस ने पांच महीने पहले हुए जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 30 जुलाई का है। ग्राम भवारी के जंगल मे एक अज्ञात पुरुष की सिर कटी लाश मिली थी। उसका प्राइवेट पार्ट भी बेरहमी से काट दिया गया था। लाश के पास से सर गायब था। पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड की सघनता से जांच की तो मृतक की शिनाख्त मानिक लाल देवमन शीलू के रूप में हुई। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि उसका कुछ लोगों से जमीनी विवाद था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदेही किशनू भोसम पिता झाडू भोसम उम्र 35 साल निवासी रेहप (धगडिया माल) एवं मनेशराम उर्फ मनेश पिता लोचा शीलू उम्र 28 साल निवासी धगडिया माल, मुफतलाल पिता सोमजी शीलू थाना लावाघोघरी से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।

विज्ञापन


40 हजार रुपये में दी थी मारने की सुपारी
किशनू भोसम पिता झाडू भोसम उम्र 35 साल निवासी रेहप (धगडिया माल) एवं मनेशराम उर्फ मनेश पिता लोचा शीलू का मानिकलाल पिता देवमन शीलू के साथ जमीन खरीदने के विवाद पर मनमुटाव था। मानिकलाल को सबक सिखाने के लिए रामलाल पिता गणेशा बनके उम्र 40 साल निवासी तिकडी को 40,000 हजार रुपये की सुपारी देकर मानिकलाल को खत्म करने का सौदा हुआ। इसके बाद मानिकलाल ने श्रीदास धुर्वे पिता हीरा धुर्वे उम्र 23 साल निवासी बडगौना एवं ओमप्रकाश उर्फ नीतेश पिता रहनशाह नरें के साथ दिनाक 27 जुलाई को मृतक मानिकलाल की तलाश के लिये ग्राम दीप संगम गया था। रामलाल भी पीछा करते-करते दीप संगम पहुचा। श्रीदास धुर्वे एवं ओमप्रकाश उर्फ नीतेश को फोन से सूचना देकर दीप संगम बुलावा लिया। ग्राम रहप (महुआढाना) से मनेश शीलू, किशनू शीलू, शीलू को बुलवाकर संगम दीप भवारी चौराह पर एकत्रित हुए। रामलाल एवं उनके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से पैसों के लालच मे मानिकलाल की हत्या कर शव जगल में फेंक दिया। सर काटकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


ये आरोपी हुए गिरफ्तार
1. मनेशराम उर्फ मनेश पिता लोचा शीलू उम्र 28 साल निवासी रेहप (महुआढाना)
2. किशनू पिता झाडू भोसम उम्र 35 साल निवासी रेहप (महुआढाना)
3. मुफतलाल पिता सोमजी शीलू उम्र 46 साल निवासी रेहप (महुआढाना)
4. ओमप्रकाश उर्फ नीतेश पिता रहनशाह नरें उम्र 19 साल निवासी चूडाबोह
5. श्रीदास पिता जीरा धुर्वे उम्र 23 साल निवासी बडगोना थाना लावाघोघरी

मृतक का नहीं मिला सर
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन हत्या में प्रयुक्त एक बाइक और मृतक का सर अभी भी बरामद नहीं किया गया है। पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed