फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Cabinet approves Startup Policy, 20% extra relief for women entrepreneurs, innovators

मध्य प्रदेश: स्टार्टअप पॉलिसी मंजूर, महिलाओं के नए उद्योगों और इनोवेशन को 20% अतिरिक्त मदद का वादा

Fri, 18 Feb 2022 06:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 18 Feb 2022 06:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने स्टार्टअप पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दिया गया है। महिलाओं के स्टार्टअप्स को 20% अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। स्कूल-कॉलेज स्तर पर स्टार्टअप के लिए विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Cabinet approves Startup Policy, 20% extra relief for women entrepreneurs, innovators
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को राज्य की अपनी स्टार्टअप पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। ऐसा करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को विस्तार देते हुए इस पॉलिसी में पूरा जोर मैन्युफैक्चरिंग पर रहेगा। इसके जरिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के सपने को पूरा किया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश कैबिनेट ने प्रदेश की स्टार्टअप पॉलिसी लागू करने पर मुहर लगाई है। मध्यम, लघु, सूक्ष्म उद्योग विभाग के सचिव और उद्योग आयुक्त पी नरहरि ने बताया कि एमपी स्टार्टअप नीति एवं कार्यान्वयन योजना 2022 सह-प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देश के जरिए मप्र में स्टार्टअप्स और इनोवेशन को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस पॉलिसी में स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को आर्थिक के साथ-साथ गैर-आर्थिक सहायता एवं अन्य सुविधाओं को मुहैया कराने पर जोर रहेगा।  
विज्ञापन




स्टार्टअप इकोसिस्टम को बेहतर बनाने पर जोर
नरहरि ने बताया कि पॉलिसी के तहत स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने पर जोर रहेगा। इसमें स्टार्टअप्स के साथ-साथ इन्क्यूबेटर्स में निवेश में मदद, लीज रेंटल में मदद, कारोबार बढ़ाने, पेटेंट हासिल करने से लेकर प्रोग्राम बनाने तक में मदद की जाएगी। स्टार्टअप्स को आगे बढ़ने में मदद करने के लिए कई तरह की छूट और रियायतें भी दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन
मध्य प्रदेश की नई स्टार्टअप पॉलिसी में महिलाओं के स्टार्टअप्स को 20 प्रतिशत अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज स्तर पर छात्रों को इनोवेशन एवं स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाएगा। इसका अलग से कार्यक्रम चलेगा। उद्यमिता विकास को कोर्स में शामिल करने पर काम चल रहा है। छात्रों को इंटर्नशिप के लिए प्रोत्साहित करने की व्यवस्था भी होगी।


भोपाल में स्टार्टअप सेंटर बनेगा
नई पॉलिसी के तहत इनोवेशन चैलेंज प्रोग्राम के जरिए प्रदेश की सामाजिक-आर्थिक समस्याओं के निदान के प्रयास किए जाएंगे। चुने हुए स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को एक करोड़ रुपये का विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। विशेषज्ञों, फाइनेंस एंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, मार्केटिंग और लीगल मामलों की टीम के साथ ही भोपाल में अलग से स्टार्टअप सेंटर स्थापित होगा। इंटरनेशनल लेवल तक स्टार्टअप्स को ले जाने के लिए मार्केटिंग और ब्रांडिंग में मदद की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed