फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh bypoll: 7 foot long snake seen at polling booth of Hatpipalya assembly seat

मप्र उपचुनाव: हाटपिपल्या विधानसभा के पोलिंग बूथ पर 7 फुट लंबा सांप निकला, मतदानकर्मी भागे 

Tue, 03 Nov 2020 12:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 03 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh bypoll:  7 foot long snake seen at polling booth of Hatpipalya assembly seat
पोलिंग बूथ (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों के लिए मतदान मंगलवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। लेकिन मतदान से पहले हाटपिपल्या विधानसभा के सोदानखेड़ी पोलिंग बूथ पर 7 फुट लंबा सांप निकलने से अफरातफरी मच गई। मतदान दल जान बचाकर वहां से भागा।

विज्ञापन


28 सीटों पर कुल 355 उम्मीदवार मैदान में
राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण तोमर ने बताया कि मतदान का अंतिम एक घंटे का समय कोविड-19 के रोगियों और पीड़ितों लोगों के लिए होगा। बता दें कि राज्य में हो रहे उपचुनावों में 28 सीटों पर कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें राज्य सरकार के 12 मंत्री भी शामिल हैं।
विज्ञापन


तोमर ने बताया कि मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए करीब 33 हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। ये सभी प्रदेश के 19 जिलों में बने मतदान केंद्रों व अन्य प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेंगे। ताकि स्वतंत्र और निश्पक्ष चुनाव कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान औचक निरीक्षण के लिए 250 उड़न दस्ते, 173 निगरानी दल बनाए हैं और 293 पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। बता दें कि 28 सीटों पर कुल 63.67 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आयोग ने 9,361 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें से 3,038 को 'संवेदनशील' श्रेणी में रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed