फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh by-election: Today last day of campaigning Shivraj Singh Chouhan Kamal Nath Jyotiraditya Scindia

मध्यप्रदेश उपचुनाव: चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, शिवराज का कांग्रेस पर हमला

Sun, 01 Nov 2020 02:11 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 01 Nov 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh by-election: Today last day of campaigning Shivraj Singh Chouhan Kamal Nath Jyotiraditya Scindia
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश में 28 सीटों के लिए तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव के लिए जारी प्रचार अभियान पर आज शाम छह बजे रोक लग जाएगी। प्रचार का आखिरी दिन होने की वजह से राजनीतिक दिग्गज अपना जोर लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी कड़ी में, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, चुनाव में कांग्रेस के मुद्दे हैं-शिवराज सिंह चौहान नंगा-भूखा है, शिवराज सिंह चौहान कलाकार है, शिवराज सिंह चौहान नारियल लेकर घूमता है। 
विज्ञापन

 

कांग्रेस फिर कर रही जनता को छलने का प्रयास: भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा
कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर संविदा कर्मचारियों और रोजगार सहायकों को नियमित करते हुए, इनका मानदेय एवं सुविधाएं नियमित कर्मचारियों की तरह ही होंगे। वहीं, कमलनाथ के इस बयान पर भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि ये फिर जनता को प्रलोभन देकर छलने का प्रयास है। आप अपने पुराने वचन पत्र को पूरा नहीं कर पाए थे। जिस प्रकार आपने पहले धोखा किया था फिर आप जनता के साथ धोखा करना चाहते हैं। 15 महीने कमलनाथ ने दिग्विजय के इशारे पर मध्यप्रदेश का बंटाधार किया था। 


 


सीएम चौहान और कमलनाथ की यहां होगी जनसभा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवास, मंदसौर, आगर और राजगढ़ में चुनावी प्रचार की कमान संभालेंगे। सीएम पहले भांडेर जाएंगे। इसके बाद हाटपिपल्या विधानसभा के नगरीय क्षेत्र में एक रोड-शो करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ग्वालियर चंबल संभाग में मोर्चा संभालेंगे। कमलनाथ दोपहर 2.30 बजे पत्रकार वार्ता करेंगे। 


भाजपा के ये नेता भी होंगे चुनावी मैदान में
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा आज मुरैना और ग्वालियर में जनसभा करेंगे। शर्मा मुरैना के दिमनी विधानसभा में लोगों को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दोपहर में चार बजे ग्वालियर विधानसभा में जनता को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी चुनावी प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। वह मुरैना में लोगों से वोट करने की अपील करेंगे। वहीं, भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया भिंड, शिवपुरी और अशोकनगर जिले में प्रचार अभियान संभालेंगे। 

दोनों पार्टियों के बीच जारी है जुबानी जंग
मध्यप्रदेश में इस बार चुनावी माहौल काफी गरमाया हुआ है। नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता कमलनाथ लगातार मुख्यमंत्री शिवराज पर घोटालों का आरोप लगा रहे हैं। 

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा है कि वह जेब में नारियल लेकर घूमते हैं और जहां भी मौका मिलता है उसे फोड़ देते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री का कहना है कि यह कांग्रेस की मानसिकता को प्रदर्शित करता है, उन्होंने अपने कार्यकाल में खुद कोई काम नहीं किया, लेकिन अब सवाल उठा रहे हैं।  

वहीं, एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को वोट देने की अपील कर डाली। हालांकि, गलती का एहसास होते ही सिंधिया ने लोगों से कमल के निशान पर बटन दबाने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed