{"_id":"5f9d6020348be73cf675aba0","slug":"madhya-pradesh-by-election-bjp-leader-jyotiraditya-scindia-attacks-by-sppech-on-kamalnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश उपचुनाव: जमकर बरसे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- हां कमलनाथ जी मैं... हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश उपचुनाव: जमकर बरसे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- हां कमलनाथ जी मैं... हूं
Sat, 31 Oct 2020 06:31 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 31 Oct 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : पीटीआई
मध्यप्रदेश उपचुनाव के दिन ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहे हैं त्यों-त्यों नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को अशोकनगर में बीजेपी प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ पर जोरदार हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी मुझे कुत्ता कहते हैं, हां मैं एक कुत्ता हूं क्योंकि मैं लोगों का सेवक हूं और एक कुत्ता अपने मालिक की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भ्रष्ट और गैर-इरादतन नीतियां लाता है तो यह कुत्ता उस व्यक्ति पर हमला भी करेगा।
विज्ञापन
