{"_id":"5e36fac18ebc3e4ae07e9b08","slug":"madhya-pradesh-bodies-of-four-people-from-the-same-family-including-two-sons-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: दो बेटे समेत एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले, जहर खिलाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: दो बेटे समेत एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले, जहर खिलाने की आशंका
Sun, 02 Feb 2020 10:07 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों के शव रविवार की सुबह बरामद हुए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें पति-पत्नी और उनके दो बेटे शामिल हैं। दो शव कुएं में मिले, जबकि अन्य दो शव उनके घर में मिले। खनियांधाना पुलिस थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि मृतकों में वृन्दावन पाल (38), उनकी पत्नी कृष्णा पाल (35) और उनके दो बेटे यशपाल (8) एवं रोहित (2) शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कृष्णा एवं रोहित के शव उनके घर की चारपाई पर पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि इन दोनों शवों को वृन्दापाल के पिताजी भैरोंलाल पाल ने खेत से लौटकर आज सुबह आठ बजे देखा और इनके मुंह से झाग निकल रहा था। ऐेसे में उन्हें जहर खिलाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि भैरोंलाल ने जब अपने पुत्र वृन्दावन पाल और यशपाल की तलाश की तो उसका मोबाइल खेत के कुएं के पास पड़ा मिला। उनकी चप्पलें भी वहीं पड़ी हुई थीं। इसके बाद भैरोंलाल ने कुएं में झांककर देखा तो इन दोनों के शव कुएं में मिले। इन दोनों शवों के पैर एक दूसरे से बंधे हुए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है। सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या यह मामला गृह क्लेश का प्रतीत हो रहा है। लेकिन पुलिस हर दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है।
