{"_id":"6191fd96a2e7695ba6362213","slug":"madhya-pradesh-big-success-against-smugglers-of-illegal-liquor-in-indore-liquor-worth-rs-4-28-lakh-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: इंदौर में अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध बड़ी सफलता, 4.28 लाख रुपये मूल्य की शराब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: इंदौर में अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध बड़ी सफलता, 4.28 लाख रुपये मूल्य की शराब जब्त
Mon, 15 Nov 2021 11:56 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:56 AM IST
सार
इंदौर के जूनी इंदौर पुलिस थाना को बड़ी सफलता मिली है। उसने कार से मंहगी अंग्रेजी अवैध शराब की तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4.28 लाख रुपये मूल्य की 126 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। यह गिरोह कार से महंगी अवैध शराब की तस्करी करता था। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 4.28 लाख रुपये मूल्य की 126 लीटर अवैध शराब जब्त की है।
जूनी इंदौर थाना पुलिस को 14 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी हो रही है। इस आधार पर पुलिस की टीम ने योजना बनाई और खातीवाला टैंक पहुंची। वहां कार क्रमांक MP13CA6661 की घेराबंदी कर रिजवानी गार्डन के पास रोका गया। चेकिंग के दौरान कार से महंगे ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिली जिसमें बैलेंटाइन, द ग्लेनेट और एब्सोल्यूट वोडका जैसे महंगे ब्रांड्स शामिल थे। 126 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 4 लाख 28 हजार रुपये है। शराब की तस्करी करने के मामले में चिराग नाचानी, संदीप कालरा और दिलीप पटेल को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लोग दिल्ली से तस्करी कर शराब इंदौर ला रहे थे। आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।