{"_id":"30b6367f9630beb09fed1d3f48f901dd","slug":"madhya-pradesh-bhopal-hands-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरतअंगेज: डॉक्टरों ने फिर से जोड़ दिए कटे हुए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैरतअंगेज: डॉक्टरों ने फिर से जोड़ दिए कटे हुए हाथ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 24 Jul 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल के डॉक्टरों ने एक युवक के कटे हाथ फिर से जोड़ दिए। दावा किया जा रहा है कि प्रदेश में प्लास्टिक सर्जरी द्वारा किया गया ये पहला ऑपरेशन है। इस ऑपरेशन में 14 घंटों का वक्त लगा।
विज्ञापन
विशाल झा (18) एक प्रिंटिंग प्रेस पर काम कर रहा था कि अचानक उसके हाथ मशीन में आकर कट गए। प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी उसे तुरंत अस्पताल लेकर पचुंच गए। वह अपने साथ उसके कटे हाथ भी लेकर आए थे।
विज्ञापन
प्लास्टिक सर्जन अरुण भटनागर ने बताया कि जांचें की गईं और प्लास्टिक सर्जरी के द्वारा उसे कटे हाथों को जोड़ दिया गया।
जोड़ने के बाद लगातार ये देखा गया कि यह काम कर रही है या नहीं। मंगलवार को उसने हाथों की उंगलियों को हिलाया तो सफलता साबित हुई।
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर वैभव माहेश्वरी ने बताया कि प्रेस के कर्मचारियों ने विशाल के कटे हुए हाथों को बर्फ में रख लिया था जिसके कारण नसें ब्लॉक नहीं हुईं और हाथों को जोड़ा जा सका।
विज्ञापन
