फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh bank fraud created panic, lockers of all branches of SBI will be investigated

मध्य प्रदेश बैंक फ्रॉड से मचा हड़कंप, एसबीआई की सभी शाखाओं के लॉकरों की होगी जांच

Sun, 14 Jun 2020 12:52 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 14 Jun 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh bank fraud created panic, lockers of all branches of SBI will be investigated
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश बैंक फ्रॉड की घटना ने भारतीय स्टेट बैंक और आम आदमी दोनों को हैरान कर दिया है। दरअसल यहां श्योपुर में एसबीआई के लॉकर से 15 किलो से ज्यादा सोना गायब कर दिया गया। हालांकि, मामले की जांच जारी है, लेकिन ऐसा घटना दोबारा न हो इसके लिए एसबीआई मुख्यालय ने अपने देशभर में सभी शाखाओं के गोल्ड लोन लॉकरों की जांच के आदेश दिए हैं। बैंक की तरफ से सभी शाखा प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे लॉकरों की चाबियों और गिरवी रखे सोने के रिकॉर्ड का मिलान करें।

विज्ञापन


दरअसल इससे पहले एसबीआई की किसी शाखा में ऐसी किसी भी तरह की रहस्यमयी चोरी नहीं हुई थी। बता दें कि श्योपुर में एसबीआई की स्टेशन रोड शाखा में हाल ही में गोल्ड लोन लॉकर से 15 किलो 446 ग्राम सोना चोरी हो गया है, जिसकी कीमत करीब 7.33 करोड़ रुपये है। शुरुआती कार्रवाई में बैंक के कैश प्रभारी राजीव पालीवाल और अकाउंटेंट रामनाथ ठाकुर को सस्पेंड कर दिया गया है। इन दोनों ही कर्मचारियों पर चोरी का शक है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद से एसबीआई मुख्यालय एक्शन में आ गया है, जहां 22 हजार 428 शाखाओं में ई-मेल के जरिए सभी लॉकरों के जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस ई-मेल में कहा गया है कि सभी बैंक प्रबंधक अपनी शाखाओं में गोल्ड लोन के लॉकरों की चाबियों और डुप्लीकेट चाबियों को देखें। इसके अलावा यह भी निर्देश दिया गया है कि ग्राहकों के लॉकरों के अंदर गिरवी रखे सोने की जांच की जाए और फिर उसका रिकॉर्ड से मिलान किया जाए। इससे यह पता चल सकेगा कि कहीं कोई कमी तो नहीं आ रही? इस पूरी कार्रवाई के लिए कंपनी ने 24 घंटे का समय दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इस फ्रॉड को लेकर कोई जानकारी सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed