{"_id":"5be3d668bdec22694e6b7edf","slug":"madhya-pradesh-assembly-elections-revolt-in-congress-after-fourth-list-of-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: चौथी लिस्ट के बाद कांग्रेस में बगावत, इंदौर की सीटों पर तीन नए चेहरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: चौथी लिस्ट के बाद कांग्रेस में बगावत, इंदौर की सीटों पर तीन नए चेहरे
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Nov 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 नवंबर दिवाली की रात कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। एक तरफ जहां भाजपा में इंदौर की सीटों को लेकर अंदरुनी खींचतान चल रही है, वहीं कांग्रेस ने इंदौर विधानसभा पर तीन सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए। लेकिन सूची में जो नाम आए उसने कुछ लोगों की दिवाली खराब कर दी। सूची जारी होने के कुछ ही देर बाद पार्टी में बगावत के सुर उठने लगे।
अपना नाम न पाकर कांग्रेसियों में ने बगावत कर दी है। एक कांग्रेसी नेता ने अपनी पत्नी तो दूसरे ने निर्दलीय लड़ने का एलान कर दिया है। इस बार कांग्रेस ने इंदौर से तीन नए चेहरों को मौका दिया है। इंदौर-1 से प्रीति अग्निहोत्री को टिकट दिया गया, जो वार्ड एक से पार्षद भी हैं। कांग्रेस ने पिछली बार उनके पति गोलू को यहां से टिकट दिया था, लेकिन बाद में उनका टिकट काटते हुए दीपू यादव को उम्मीदवार बनाया।
दिलचस्प ये है कि बीते दिनों कांग्रेस में लौटे कमलेश और संजय शुक्ला टिकट की आस में चुनाव तैयारियों में जुटे थे। गोलू और संजय ने मतदाताओं के बीच जबरदस्त संपर्क अभियान भी चलाया लेकिन कांग्रेस ने हैरान करते हुए प्रीति अग्निहोत्री को टिकट दे दिया। अब कमलेश ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का संकेत दिया है।
विज्ञापन
इंदौर विधानसभा चार से सुरजीत सिंह चड्ढा को टिकट दिया गया है। वह पूर्व पार्षद हैं। वह सालों से लगातार टिकट मांग की मांग कर रहे थे। कांग्रेस को उम्मीद है कि सुरजीत को टिकट देने से पंजाबी समाज उसके साथ एकजुट रहेगा। वहीं, देपालपुर से विशाल पटेल को टिकट मिला है, उनका नाम लंबे समय से चर्चा में था।