राहुल ने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ मालवा-निमाड़ में चुनावी दौरे की शुरुआत की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मंदिर में मौजूद थे। कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि राहुल गांधी दूसरी बार महाकालेश्वर मंदिर आए हैं। इससे पहले वह साल 2010 में यहां आए थे जबकि कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर वह पहली बार महाकालेश्वर मंदिर आए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1979 में, उनके पिता राजीव गांधी 1987 में और उनकी मां सोनिया गांधी 2008 में इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर में आकर भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके हैं।
महाकाल के दर्शन के बाद राहुल गांधी ने उज्जैन में एक जनसभा की जिसमें भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने मंच पर ही क्षिप्रा नदी का पानी मंगवाया और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने नदी का पानी भी चुरा लिया।
राहुल का भाषण
-दशहरा मैदान में लोगों को संबोधित कर रहे हैं राहुल। कहा- क्षिप्रा नदी साफ करने में 400 करोड़ रुपये लगा दिए। अगर इसका पानी मंत्री ने पी लिया तो बेहोश हो जाएगा। महाकुंभ को भी नहीं छोड़। उसका पैसा ले गए। व्यापमं में 50 लोगों की हत्या कर दी गई। शिक्षा का ढांचा बर्बाद कर दिया।
-पकौड़े तलोगे तो भी भाजपा आपका पैसा ले जाएगी। इनका धर्म भ्रष्टाचार है।
-मैं झूठे वादे नहीं करता, हमारी सरकार बनने के 10 दिन बाद ही किसानों का कर्जा माफ करेंगे।
-ये लोग किसानों को जेल में डाल देते हैं, गोली चलाते हैं।
-इस सरकार को युवाओं और किसानों की चिंता नहीं।
-सरकार बताए कि सेना के लिए सरकार ने क्या किया।
-वन रैंक वन पेंशन पर झूठ बोलते हैं पीएम मोदी।
-जम्मू कश्मीर में सैनिक शहीद हुआ तो पीएम मोदी की गलती।
-नरेंद्र मोदी जी ने अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपये देने के लिये मध्य प्रदेश के युवाओं से रोज़गार छीना।
कांग्रेस कार्यकर्ता 15 साल से भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हैं। मध्य प्रदेश में सरकार कांग्रेस कार्यकर्ता की भी होगी, चाहे वो मुख्यमंत्री हों, मंत्री हों, MLA हों इनके दरवाजे पार्टी के कार्यकताओं के लिये खुले मिलेंगे: कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi #MalwaWithCongress pic.twitter.com/jt3DN6jgPe
— Congress (@INCIndia) October 29, 2018
-मंडियों में किसान जाता है तो उसका माल तौला नहीं जाता, सही दाम नहीं मिलता। अगर मिलता है तो महीनों बाद मिलता है, बोनस नहीं मिलता। बीमा का पैसा नहीं मिलता।
महाकाल मंदिर में पूर्जा अर्चना
- महाकाल मंदिर में पूर्जा अर्चना करते राहुल गांधी।
Congress President Rahul Gandhi offers prayers at Mahakaleshwar temple in Ujjain. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/NOxi4C0r9A
— ANI (@ANI) October 29, 2018
राहुल गांधी महाकाल दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। साथ में कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दूसरे नेता।
Congress President Rahul Gandhi visits Mahakaleshwar temple in Ujjain. Madhya Pradesh Congress President Kamal Nath and Jyotiraditya Scindia also present. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/chQlgOeSKa
— ANI (@ANI) October 29, 2018
इंदौर से उज्जैन पहुंचे
राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से इंदौर से उज्जैन पहुंचे। एयरपोर्ट पर कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल का स्वागत किया। राहुल झाबुआ और इंदौर में रोड शो और जनसभा करेंगे। राहुल दो दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। मालवा-निमाड़ अंचल में अपने दो दिवसीय चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।
मालवा-निमाड़ का दौरा
राहुल महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा की मजबूत पकड़ वाले मालवा-निमाड़ अंचल में अपने दो दिवसीय चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक वह उज्जैन के साथ ही झाबुआ, इंदौर, धार, खरगोन और महू में भी चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर राहुल गांधी के कार्यक्रम का ब्यौरा दिया है। राहुल गांधी 3 बजे झाबुआ में जनसभाएं करेंगे और 5.25 इंदौर में उनका रोड शो होगा।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की राजनीतिक में अहम माने जाने वाले मालवा- निमाड़ इलाके में विधानसभा की 66 सीटें हैं। वर्तमान में इनमें से भाजपा के पास 56 सीटें, और कांग्रेस के पास नौ सीटें हैं जबकि एक सीट निर्दलीय विधायक के कब्जे में हैं। प्रदेश विधानसभा में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं।मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।
